40 साल से जिंदा शरीर बनकर जी रही थी सुलक्षणा। एक तरफा प्यार में मिले दिल के गहरे जख्म। संजीव कुमार ने हेमा की चाहत में तोड़ा था सुलक्षणा का दिल। वही तारीख वही वजह। जीते जी नहीं हो सका जिनका मिलन 40 साल बाद ही सही। उन्हें निधन ने मिला दिया। जी हां, इसे इश्क की शिद्दत कहें या नियति का अजीब संयोग। जिन संजीव के लिए धड़का था सुलक्षणा का दिल उन्हीं की डेथ एनिवर्सरी के दिन थम गई सुलक्षणा की भी दिल की धड़कनें।
6 नवंबर 1985 को सुलक्षणा के महबूब एक्टर संजीव कुमार दुनिया छोड़ गए थे और संजीव के जाने के ठीक 40 साल बाद उसी दिन यानी कि 6 नवंबर 2025 को सुलक्षणा पंडित ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि बीते 40 साल से सुलक्षणा एक जिंदा लाश बनकर जी रही थी और उनकी इस हालत के जिम्मेदार भी कहीं ना कहीं संजीव कुमार ही थे। अपनी गजब की खूबसूरती, मधुर आवाज और दमदार अदाकारी की बदौलत सुलक्षणा पंडित ने रूपले पर्दे को रोशन किया था।
लेकिन अफसोस मोहब्बत में नाकामी ने सुलक्षणा की जिंदगी में अंधेरे को जोड़ दिया और फिर दुनिया से मुंह मोड़ने की वजह भी बन गई। जानकारी के लिए बता दें कि सुलक्षणा पंडित ने अभिनेता संजीव कुमार को दिल की गहराइयों से चाहा था और उनसे शादी करने की इच्छा भी जाहिर की थी। लेकिन संजीव सुलक्षणा के प्यार को अपना नहीं पाए और यही इंकार सुलक्षणा को जिंदगी भर का मर्ज दे गया।
बता दें कि 70 से 80 के दशक के दौरान सुलक्षणा पंडित और संजीव कुमार ने करीब सात फिल्मों में काम किया था। साल 1975 में आई फिल्म उलझन की शूटिंग के दौरान सुलक्षणा संजीव कुमार को दिल दे बैठी थी। लेकिन संजीव कुमार तब हेमा मालिनी के साथ एकतरफा और नाकाम इश्क के गम में डूबे थे। दरअसल 1970 में आई रमेश सिप्पी की फिल्म सीता और गीता की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी पर संजीव कुमार दिल हार बैठे थे। लेकिन अफसोस हेमा के पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए क्योंकि उन्हें अपनी बेटी के लिए अयंगर जीवन साथी चाहिए था। हालांकि 5 साल बाद संजीव कुमार ने सेकंड चांस लिया और फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी को प्रपोज कर दिया।
लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शादीशुदा और चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र खूबसूरत हेमा का दिल जीतने में कामयाब हो गए थे। कहते हैं कि इस बार संजीव कुमार के दिल को सबसे बड़ा झटका लगा था। जिसके बाद संजीव कुमार ने ता उम्र शादी ना करने का फैसला लिया था। वहीं जब सुलक्षणा ने संजीव कुमार से शादी करने की इच्छा जाहिर की तब उन्होंने एक्ट्रेस के प्रपोजल को ठुकरा दिया। अपने एक इंटरव्यू में सुलक्षणा ने बताया था कि एक दिन वह संजीव कुमार के साथ दिल्ली के हनुमान मंदिर गई थी। जहां उन्होंने संजीव से अपनी मांग में सिंदूर भरने की गुजारिश की थी। लेकिन तब संजीव राजी नहीं हुए। कहा जाता है कि संजीव कुमार के इंकार ने सुलक्षणा को गहरा झटका दिया था। हालांकि सुलक्षणा की हालत तब बिगड़ी जब 1985 में संजीव कुमार महज 47 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए। दिल का दौरा पड़ने की वजह से संजीव कुमार का निधन हो गया था।
संजीव के निधन के बाद सुलक्षणा गहरे डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। उन्होंने फिल्म में काम करना लोगों से मिलनाजुलना तक छोड़ दिया था। कभी अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल चुराने वाली सुलक्षणा अपने आखिरी सालों में इस कदर बदल गई थी कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया था। वहीं बाद में तो उन्होंने लोगों को पहचानना भी बंद कर दिया था। वो सिर्फ एक कमरे तक ही सीमित होकर रह गई थी। बताया जाता है कि सुलक्षणा एक बार बाथरूम में गिर पड़ी थी। जिसके चलते उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी।
सुलक्षणा अपनी चार ट्रिटमेंट के बाद भी ठीक से चल नहीं पाती थी। वो दुनिया से पूरी तरह से कट गई थी। अब इसे अजीब संयोग ही कहा जाएगा कि जिन संजीव कुमार को सुलक्षणा ने शिद्दत से चाहा उन्हीं की 40वीं डेथ एनिवर्सरी के दिन सुलक्षणा भी दुनिया से रुखसत हो गई। संजीव की तरह ही सुलक्षणा का निधन भी दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।
