भारत का सुखोई लड़ाकू विमान गायब

और एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान लापता हो गया है। फाइटर जेट लापता होने की खबर सामने आ रही है। सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान लापता हुआ है।

विमान का पता लगाने में अब भारतीय वायुसेना सर्च चला रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन मिशन शुरू कर दिया गया है। व इसी के साथ असम के जोरहाट से इस फाइटर जेट ने उड़ान भरी थी। जिसके बाद शाम 7:42 के बाद यह रडार से बाहर हो गया। यानी रडार से इसका संपर्क टूट गया।

फिलहाल भारतीय वायुसेना ने सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर खोए हुए फाइटर जेट का अपडेट शेयर करते हुए लिखा हमारे एक एसयू 30 एमकेआई के लापता होने की खबर है। एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 पर रडार के संपर्क में आया था। आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।

एक सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है। तो यह बड़ी जानकारी आपको दे रहे हैं। आपको बता दें Sukhoi 30MKI भारतीय वायुसेना का सबसे ताकतवर और भरोसेमंद मल्टी रोल फाइटर जेट है। इसे 2000 के दशक की शुरुआत में वायुसेना में शामिल किया गया था।

यह रूस के सुकोई डिज़ ब्यूरो द्वारा विकसित किया गया है। भारतीय वायुसेना इस फाइटर जेट का विशेष रूप से कस्टमाइज संस्करण इस्तेमाल करती है। जिसमें एमकेआई का अर्थ है मॉडर्नाइज्ड, कमर्शियल और इंडियन। यह विमान हवा से हवा, हवा से जमीन और समुद्री लक्ष्यों पर हमला करने की क्षमता रखता है। इतना आधुनिक यह विमान इस वक्त रडार से गायब बताया जा रहा है। जिसके सर्च की जो कोशिश है वो की जा रही है। रूस में इस एयरक्राफ्ट का प्रोडक्शन 2000 सन में शुरू हुआ था।

जब नई दिल्ली ने मॉस्को से 140 एसयू 30 फाइटर एयरक्राफ्ट बनाने के लिए कहा था। पहला एयरक्राफ्ट 2002 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया और तब से समय के साथ इसकी संख्या बढ़ती ही गई है। आज Sukhoi 30 भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े में सबसे बड़ा हिस्सा रखता है और इसका इस तरीके से संपर्क टूटना अपने आप में एक बड़ी बात मानी जा रही है।

असम के जोरहाट से इसने उड़ान भरी थी जिसके बाद 7:42 पर इसका संपर्क जो है वो टूटता है और रडार से यह गायब हो जाता है। फिलहाल भारतीय वायुसेना इसे ढूंढने में जुटी हुई है।

सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने पुष्टि यह भी की है कि स्थिति का आकलन करने और विमान का पता लगाने के लिए वायुसेना की एक विशेष टीम को यहां तैनात किया गया है जो कि पता लगाएगी कि आखिर यह हुआ कैसे? कैसे इस विमान का जो संपर्क है वो टूटा? कैसे विमान रडार से गायब हुआ है। तो यह एक बेहद अहम भारतीय वायु सेना का Sukoi 30mआई लड़ाकू विमान जिसको अब ढूंढा जा रहा है। असम में रडार से यह लापता हो गया।

Leave a Comment