60 की फेमस एक्ट्रेस ने बनाया “दुनिया छोड़ने ” का प्लान! आखिरी ख्वाहिश रख.. दुनिया को चौंकाया!

60 की फेमस एक्ट्रेस ने बनाया मौत का प्लान। आखिरी ख्वाहिश रख दी दुनिया के सामने। जिंदगी खुलकर जीने वाली एक्ट्रेस का छलका दर्द। भयंकर एक्सीडेंट को याद कर खूब बहाए आंसू। जीते जी कह दी निधन की बात। चिंता में आ गए फैंस। सोशल मीडिया पर इन दिनों टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुधा चंद्रन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने घर पर माता की चौकी रखी थी जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है.

एक्ट्रेस माता की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं और इतना खो गई हैं कि मानो दुनिया से उनका वास्ता ही ना हो। [संगीत] यह आध्यात्मिक क्षण इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसी बीच उन्होंने भक्ति में लीन होकर डांस भी किया। माता की चौकी के वीडियो के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इसी बीच उनका रिसेंट इंटरव्यू भी बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने माता की चौकी के वीडियो के बारे में बात की है। उससे जुड़ी आलोचनाओं का जिक्र भी किया है।

साथ ही साथ अपनी आखिरी ख्वाहिश के बारे में भी फैंस को बता दिया है। जिसे सुनने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें सुधा चंद्रन एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। लेकिन 16 साल की उम्र में एक बस हादसे में उन्होंने अपना एक पैर गवा दिया था। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी थी। आर्टिफिशियल पैर के जरिए अपने डांस के जुनून को कायम रखा।

सुधा के लिए डांस के बिना कोई जीवन नहीं। घुंघरू की आवाज उन्हें जिंदा रखती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरी ख्वाहिश का उनके डांस से क्या लेना देना? तो बता दें इसी से उनकी लास्ट विश जुड़ी हुई है। पैरों में घुंघरू पहनकर और चेहरे पर मेकअप लगाकर ही वो इस दुनिया से अलविदा होना चाहती हैं। जी हां, यह बिल्कुल सच है। जैसा कि सभी जानते हैं क्लासिकल डांसर होने के साथ-साथ सुधा चंद्रन टीवी का एक फेमस चेहरा भी हैं। उन्होंने बहुत से शोज़ में काम किया है। और एकता कपूर के शो नागिन में भी उनका काम बहुत पसंद किया गया था। वहीं जब एक्ट्रेस से पूछ लिया गया कि वो और क्या-क्या करना चाहती हैं? तो उन्होंने कहा मेरा यही है कि मरते दम तक मेकअप मेरे चेहरे पर रहे। और अगर भगवान ने चाहा तो मेकअप के साथ मैं इस दुनिया से उठूं।

उठना तो सबको है लेकिन वही होता है ना कि अगर आपका मेकअप लगा है, घुंघरू है तो वह निधन हर किसी को नसीब नहीं होती। इसी बीच माता की चौकी के वीडियो पर हो रही ट्रोलिंग पर बात करते हुए सुधा ने कहा मैं यहां खुद को सही ठहराने नहीं आई हूं।

जिंदगी को देखने का मेरा अपना नजरिया है। मुझे लोगों से कोई लेना देना नहीं है। जो लोग ट्रोल करते हैं अच्छी बात है। वह अपनी जिंदगी में खुश रहें। बता दें सुधा चंद्रन पॉपुलर एक्ट्रेस और भरनाट्यम डांसर हैं। उन्हें टीवी शो कहीं किसी रोज में रमोला सिकंदर का किरदार निभाकर देश भर में पहचान मिली थी। इसके अलावा वो पॉपुलर शोज़ क्योंकि सास भी कभी बहू थी। किस देश में है मेरा दिल? कस्तूरी नागिन में नजर आ चुकी हैं।

Leave a Comment