यह एक्सीडेंट स्क्रिप्टेड है लेकिन कार ड्राइवर की निधन असली है। जिस कार को आप हवा में उड़ते देख रहे हैं उसके अंदर बैठे स्टंट मैन की इस स्टंट को परफॉर्म करते हुए मौत हो गई। घटना 13 जुलाई की है। यह शूटिंग तमिलनाडु के नागपट्टनम में चल रही थी।

नागपट्टिनम चेन्नई से करीब 300 कि.मी. दूर है। फिल्म निर्देशक रंजीत विटुकम नाम की एक फिल्म बना रहे हैं। जिसकी शूटिंग नागपट्टनम की अलग-अलग लोकेशनेशंस पर चल रही थी। स्टंट एक्टर मोहन राज उर्फ़ राजू भी इसी फिल्म का हिस्सा थे। 13 जुलाई को जब शूटिंग शुरू हुई, फिल्म का एक्सीडेंट सीन फिल्माया जाना था। जिसके लिए एक्शन शुरू हुआ। काले रंग की एसयूवी के अंदर मोहन राज बैठे थे। ड्राइवर सीट पर बैठकर उन्हें स्टंट करना था। एक्शन शुरू हुआ।

आगे-आगे कैमरा, पीछे-पीछे एसयूवी। स्लैब के ऊपर चढ़ते हुए एसयूवी हवा में उड़ी। फिर जोर से जमीन पर गिरी और चकनाचूर हो गई। यहां तक शायद यह फिल्म का हिस्सा था। लेकिन फिर जब कुछ सेकंड्स तक ड्राइवर सीट से बाहर की तरफ कोई हरकत नहीं हुई तब क्रू मेंबर्स कार की तरफ भागे। दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि मोहन राज खून से लथपथ पड़े हैं।
उन्हें नागपटनम के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में निधन का कारण हार्ट अटैक भी बताया जा रहा है। इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद माधव की रिपोर्ट के मुताबिक घटना वाले दिन शूटिंग से पहले सेट पर मोहन राज ने सीने में दर्द की बात कही थी। लेकिन फिर उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और शूटिंग शुरू हो गई। स्टंट को फिल्माते हुए गाड़ी जमीन पर गिरी और उनकी निधन हो गई। एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल ने मोहन राज की मौत पर शोक जताया है।
एक्स पर उन्होंने लिखा यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू का निधन हो गया। हादसा रंजीत की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ। मैं राजू को इतने सालों से जानता हूं। उन्होंने मेरी फिल्मों में कई जोखिम भरे स्टंट बार-बार किए हैं। वह बहुत बहादुर इंसान थे। मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शांति दें। इस ट्वीट के अलावा भी मैं भविष्य में उनके परिवार के लिए हमेशा मौजूद रहूंगा। तहे दिल से और अपने कर्तव्य के रूप में मैं उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करता हूं। दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के कोरियोग्राफर सिलवा ने लिखा हमारे बेहतरीन कार जंपिंग स्टंट आर्टिस्ट एसएम राजू का आज कार स्टंट करते हुए निधन हो गया।

हमारे स्टंट यूनियन और भारतीय फिल्म उद्योग उन्हें याद करेंगे। फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने Instagram स्टोरी पर लिखा तुम्हारे हुनर और हिम्मत के बिना इतने सारे अच्छे पलों को फिल्माना नामुमकिन होता। तुम्हारी कमी हमेशा खलेगी। फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मोहन राज तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर के रहने वाले थे। उनकी उम्र 52 साल थी।
उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में स्टंट किया था। बताते चले कि यह हादसा वेटम नाम की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ। इसका निर्देशन रंजीत कर रहे हैं। शोभिता धुलीपाला, आर्या और अशोक सेलवन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
