क्या सनी देओल ने छीना सौतेली बहनों ईशा अहाना का हक? क्या ईशा अहाना को नहीं दी गई थी धर्मेंद्र की अस्थि विसर्जन की जानकारी? क्या हेमा की बेटियां चाहकर भी नहीं दे पाई पापा को आखिरी विदाई? क्या जानबूझकर सनी और बॉबी ने पापा की शोक सभा की तरह अस्थि विसर्जन से भी सौतेली बहनों को रखा दूर। यह चुबते हुए सवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से पूछे जा रहे हैं। ना सिर्फ पूछे जा रहे हैं बल्कि सनी देओल और बॉबी देओल पर इल्जाम भी लगाए जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि सनी और बॉबी ने एक बार फिर अपनी सौतेली बहनों को सजा दी है। बहनों का हक छीना है और शोक सभा के बाद अब पिता की अस्थि विसर्जन के भावुक मौके से भी उन्हें दूर रखा है। दरअसल 3 दिसंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन हरिद्वार में किया गया था। इस मौके पर सनी देओल, बॉबी देओल, उनके बेटे करण, राजवीर, आर्यमन सभी 2 दिसंबर को ही हरिद्वार पहुंच गए थे। बुधवार सुबह धर्मेंद्र के बड़े पोते करण देओल ने दादा की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया।
इन भावुक पलों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई। जिनमें पापा की अस्थि विसर्जन के बाद बॉबी देओल बेहद भावुक हुए नजर आए। पापा के निधन के गम से टूटे बॉबी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे और भतीजों के गले लगकर रो पड़े थे। हालांकि इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग सनी बॉबी से ईशा और अहाना को लेकर सवाल पूछने लगे। दरअसल धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन से हेमा मालिनी की दोनों बेटियों ईशा और अहाना देओल की गैर मौजूदगी लोगों को बेहद खटकी। जिसके बाद सनी बॉबी हेमा मालिनी के फैंस के निशाने पर आ गए।
ऐसे में देओल परिवार के फैंस यह सवाल पूछ रहे हैं कि सनी बॉबी ने अपनी सौतेली बहनों को अस्थि विसर्जन संस्कार से क्यों दूर रखा? लोगों का कहना है कि ईशा अहाना को भी इस मौके पर सनी बॉबी के साथ होना चाहिए था। वहीं कुछ तो ऐसे भी हैं जो यह सवाल कर रहे हैं कि क्या हेमा मालिनी के परिवार को धर्मेंद्र से जुड़े हर क्रियाकर्म से दूर जानबूझकर रखा जा रहा है? तो कुछ का कहना है कि सनी बॉबी को बड़प्पन दिखाकर हेमा मालिनी और उनकी बेटियों को भी साथ लेकर चलना चाहिए ताकि उनके पिता धर्मेंद्र की आत्मा को शांति मिले।
हालांकि आपको बता दें कि जिस तरह के इल्जाम सोशल मीडिया यूज़र्स देओल ब्रदर्स पर लगा रहे हैं वो बिल्कुल गलत है। क्योंकि अगर तस्वीरों को ध्यान से देखा जाए तो धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन में सिर्फ एशा और अहाना ही नहीं बल्कि सनी बॉबी की दोनों बहनें अजीता विजेता भी शामिल नहीं हुई थी।
इनफैक्ट देओल परिवार की कोई भी महिला वायरल हुई इन तस्वीरों में नजर नहीं आ रही है। यानी धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन से सनी और बॉबी ने अपनी सौतेली बहनों को जानबूझकर दूर नहीं रखा था।
