साल 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्म पठान वाईफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। उसके बाद आदित्य चोपड़ा को भरोसा था कि यह यूनिवर्स सिर्फ ऊपर ऊपर इन द एयर ही जाएगा। लेकिन उनका भ्रम टूटा। टाइगर 3 और वॉर 2 रिलीज़ हुई। टाइगर 3 में शाहरुख खान के कैमियो होने के बावजूद यह कोई खास इंपैक्ट पैदा नहीं कर पाई। फिर 2025 में वॉर 2 आई।
ऋतिक रोशन जूनियर एनटीआर और किियारा आडवाणी की भारीभरकम बजट वाली यह फिल्म एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई। ट्रेड रिपोर्ट्स में छपने लगा कि वॉर 2 के बाद आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स पर संकट के बादल मंडराने लगे। इस यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा है। खबर आई है कि वॉर 2 की दुर्दशा के बाद आदित्य चोपड़ा ने अल्फा में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। अब इसी फिल्म को लेकर एक और अपडेट आया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अल्फा में कैमियो करने के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है। मेकर्स चाहते हैं कि उनके कैमियो के जरिए फिल्म को लेकर हाइप बनाई जा सके।
रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान को फोन करके कैमियो करने की दरख्वास्त की है। इस बारे में बताया गया इस समय पठान स्पाई यूनिवर्स का सबसे चर्चित किरदार है। आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान को कॉल करके अल्फा में कैमियो करने के लिए कहा है। उन्होंने शाहरुख खान के लिए एक स्पेशल पार्ट डिजाइन किया है जिससे पठान 2 के लिए रास्ता खुलेगा। शाहरुख खान ने इस पर सोच विचार करने के लिए कुछ समय मांगा है क्योंकि उन्होंने अपनी पूरी डेट्स किंग को दे रखी है क्योंकि अल्फा दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली है इसीलिए आदित्य चोपड़ा इस कैमियो को जल्दी शूट करना चाहते हैं।
उनका प्लान है कि नवंबर के शुरुआती हफ्ते में शाहरुख अपनी 3 से 4 दिन निकालें और इस फिल्म के लिए दें। रिपोर्ट में आगे छपा शाहरुख ने नवंबर की सभी डेट्स किंग के लिए ब्लॉक की हुई है। लेकिन आदित्य चोपड़ा की रिक्वेस्ट पर वो अपनी डेट्स में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अल्फा में कैमियो किया जा सके। वो अगले एक हफ्ते या 10 दिन में इसे कंफर्म कर देंगे। अगर वो कैमियो नहीं कर पाते हैं तो अल्फा के लिए एक एंड क्रेडिट सीक्वेंस शूट करेंगे।
आदित्य चोपड़ा अल्फा में सिर्फ शाहरुख खान की ही कैमियो नहीं रखना चाहते हैं। वो सलमान खान के किरदार टाइगर के लिए भी जगह बना रहे हैं। सलमान के कैमियो वाला हिस्सा अभी लिखा जा रहा है। लेकिन वो एक ही शर्त पर सलमान को अप्रोच करेंगे। अगर उनका कैमियो पठान जितना असरदार हुआ तभी इस फिल्म में रखा जाएगा। बता दें कि अल्फा को शिव रवेल डायरेक्ट कर रहे हैं। लीड रोल्स में आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शारवरी वाग जैसे नाम है।
