लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे शाहरुख खान। सलीम खान की चिंता में भागे-भागे आए किंग खान। फैंस के बीच डर का माहौल। छ दिन से हॉस्पिटल में हैं सलमान खान के पिता। आमिर खान भी पहुंचे गर्लफ्रेंड गौरी के साथ। सलीम खान के हेल्थ अपडेट जानने को बेसब्र फैंस।
सलमान खान के पिता और दिग्गज राइटर सलीम खान पिछले छ दिनों से लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। खान परिवार के लिए यह वक्त किसी इम्तिहान से कम नहीं है। कभी अरबाज हॉस्पिटल के बाहर दिखते हैं तो कभी सोहेल। उनके चेहरों पर थकान और मायूसी साफ झलकती है। [संगीत] वहीं सलमान खान इस वक्त बस अपने पिता के ठीक होने की दुआ कर रही हैं।
उनकी खामोशी बहुत कुछ कह रही है। इसी बीच बीती रात एक और भावुक पल देखने को मिला। जब शाहरुख खान सलीम खान से मिलने के लिए लीलावती हॉस्पिटल आए। जैसा कि [संगीत] सभी जानते हैं शाहरुख सलमान के सबसे करीबी दोस्तों में गिने जाते हैं। वो बीती रात 21 फरवरी को चुपचाप सलीम खान को देखने पहुंचे। उनकी गाड़ी जैसे ही हॉस्पिटल के बाहर पहुंची, पैप्स की भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। कैमरे फ्लैश करते रहे लेकिन शाहरुख की एक झलक भी कैद नहीं हो सकी।
जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान काफी सादगीlके साथ हॉस्पिटल के पीछे के गेट से अंदर दाखिल हुए। बिना किसी शोरशराबे के उन्होंने सलीम खान का हाल-चाल जाना और खान परिवार के साथ खड़े नजर आए।
शाहरुख खान से पहले आमिर खान भी सलीम खान का हालचाल लेने हॉस्पिटल आए थे। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट भी उनके साथ मौजूद थी। वहीं संजय दत्त, अमृता अरोड़ा, रितेश देशमुख और जावेद अख्तर समेत इंडस्ट्री के बहुत से सितारे दिग्गज राइटर से मिलने आए थे। फिल्म इंडस्ट्री में सलीम खान सिर्फ एक नाम नहीं एक दौर है। उनकी कलम से निकली कहानियों ने हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। दीवार, शोले जैसी फिल्मों के पीछे की सोच आज भी लोगों के दिलों में बसती है। लेकिन इस वक्त वह दिग्गज राइटर हॉस्पिटल में भर्ती है।
डॉक्टरों की निगरानी में है। बता दें परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें माइनर ब्रेन हुआहै। राहत की बात यह है कि हालत स्थिर बताई जा रही है। इसी बीच शाहरुख खान का इस तरह हॉस्पिटल पहुंचना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग शाहरुख और सलमान की इस पुरानी दोस्ती की मिसालें दे रहे हैं।
वहीं एक्टर शाहरुख खान भी खुले तौर पर इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि मुंबई में उनके स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में सलमान खान के घर वो खाना खाया करते थे। इस दौरान सलीम खान ने उनका काफी सपोर्ट किया। शाहरुख खान ने तो यह तक कहा है कि सलीम खान की वजह से ही वह आज शाहरुख खान बन पाए हैं।
बता दें सलीम खान की तबीयत को लेकर फैंस भी काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर लगातार दुआएं, संदेश और यादें शेयर की जा रही हैं। कोई सलीम खान के डायलॉग्स याद कर रहा है तो कोई सलमान खान और सलीम खान की पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहा है। हर कोई बस यही चाहता है कि यह मुश्किल वक्त जल्दी से गुजर जाए और सलीम खान जल्द ही घर लौट आए।
