12,490 करोड़ की संपत्ति के साथ शाहरुख खान इस वक्त दुनिया के रिचेस्ट एक्टर हैं। वह कई सालों से दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल रहे हैं। मगर शाहरुख का मानना है कि इससे उनकी लाइफ पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। इससे उलट एक मौका तो ऐसा आया जब दुनिया उन्हें सबसे अमीर एक्टर्स में से एक बता रही थी जबकि उनके पास हैप्पी न्यू ईयर का सेट लगाने तक के पैसे नहीं थे। साल 2014 में वेल्थ एक्स ने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की एक लिस्ट निकाली थी। एक्टर कॉमेडियन जेरी साइन फील्ड $820 मिलियन के साथ इस सूची में टॉप पर थे। मौजूदा दौर में यह संपत्ति लगभग 7264 करोड़ के बराबर है।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान थे। वह इस लिस्ट के टॉप 10 में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एक्टर थे। तब उनकी संपत्ति 600 मिलियन आंकी गई थी। आज के समय में इसकी वैल्यू 5316 करोड़ के बराबर है। दुनिया भर के न्यूज़ चैनल्स और अखबारों ने इसे हेडलाइन बनाया। जबकि असलियत इससे बिल्कुल उलट थी। यह बात शाहरुख खान ने खुद इंडिया टीवी के शो आपकी अदालत में बताई थी।
उनके उस इंटरव्यू की क्लिप इन दिनों इंटरनेट पर भयंकर वायरल है। दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट पर चुटकी लेते हुए शाहरुख कहते हैं, “हम हैप्पी न्यू ईयर मना रहे थे और क्लाइमेक्स का सेट लगा रहे थे।” मुंबई में खाट डांडा नाम की एक जगह थी। मैं गाड़ी में वहां जा रहा था। तभी मेरे प्रोड्यूसर करीम का फोन आया कि शाहरुख सेट लगाने के पैसे नहीं है। तो मैंने कहा कि पता करो कहीं शादीवादी हो रही हो तो मैं जाकर नाच लेता हूं। वो आगे जोड़ते हैं।
वो बहुत बड़ा सेट था। पूरा दुबई का सेट लगाया गया था। तो उसने कहा कि कुछ करना पड़ेगा 12 दिन के अंदर पेमेंट करनी है। पैसे नहीं है तो मैंने कहा कि पता करो अगर कोई अवार्ड फंक्शन वगैरह हो तो मैं वहां जाकर के डांस करके कमा लूंगा। तो सब होड़ में लग गए। जब हमारे पास पैसे नहीं थे तब मैंने ट्विटर पर पढ़ा। शाहरुख दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बन गए। तो मैंने कहा कि लानत है यार इसके ऊपर। यहां सेट लगाने के पैसे नहीं है और इंटरव्यू में यह आ रहा है।
खैर उस वक्त भले शाहरुख अमीर एक्टर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हो 2025 में हुरून की लिस्ट में उन्हें दुनिया का सबसे अमीर एक्टर माना गया। उनकी कुल संपत्ति $1.4 बिलियन यानी ₹1480 करोड़ आंकी गई है। इस सूची में उन्होंने टेलर स्विफ्ट आर्नोल्ड सुजनिगर और टॉम क्रूज़ जैसे सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
