किंग’ को मिला ऐसा ऑफर, जिससे मेकर्स झटके में आधा बजट वसूल लेंगे !

शाहरुख खान स्टारर किंग को IMDb पर 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म बताया गया है। यह 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मगर बाजार में इसकी हाइप लगातार बनी हुई है।

सिर्फ फैंस ही नहीं डिस्ट्रीब्यूटर्स भी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि किंग के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर कई कंपनियों के बीच ममारी चल रही है। हाल यह है कि मेकर्स को अभी ही ₹200 करोड़ से अधिक का एडवांस ऑफर हो चुका है।

इससे पहले कि हम खबर में आगे बढ़े। जानते हैं कि फिल्म बिजनेस में डिस्ट्रीब्यूटर्स का क्या रोल होता है। सरल शब्दों में कहें तो एक डिस्ट्रीब्यूटर का काम बनी बनाई फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने का होता है। आमतौर पर वो ही यह तय करता है कि फिल्म सिनेमाघरों में आएगी या ओटीटी पर रिलीज़ होगी। आम जनजीवन में डिस्ट्रीब्यूटर मेकर से फिल्म लेकर दर्शक तक पहुंचाने में डाकिया का किरदार निभाता है। यूं समझिए कि किंग के केस में ऐसे कई सारे डाकिया मैदान में उतर आए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मूवी के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने के लिए एए फिल्म्स यशराज फिल्म्स, Jio स्टूडियोज, पीवीआर आईnox, पेन मरुधर और धर्मा प्रोडशंस जैसी बड़े नामों के बीच भिड़ंत चल रही है। यहां पे मरुधर, Jio स्टूडियोज और पीवीआर आयनॉक्स रेस के कुछ सबसे बड़े दावेदार बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए जो सबसे बड़ा ऑफर आया है उसके तहत मेकर्स को ₹200 करोड़ का एडवांस दिया जाएगा। इसके बाद फिल्म से जो भी कमाई होगी उसमें से डिस्ट्रीब्यूटर को 8% का कमीशन मिलेगा।

सवाल उठता है कि ₹200 करोड़ का एडवांस देने पर तो डिस्ट्रीब्यूटर को नुकसान हो जाएगा। मगर ऐसा आमतौर पर नहीं होता। किंग के केस में जिस ₹200 करोड़ के एडवांस की बात हो रही है उसे रिलीज़ के बाद फिल्म के टोटल कलेक्शन से वापस निकाल लिया जाएगा। मान लीजिए कि यह फिल्म ₹1000 करोड़ का बिजनेस करती है तो पहले उस कमाई से ₹200 करोड़ वापस किए जाएंगे। उसके बाद जो ₹800 करोड़ बचे डिस्ट्रीब्यूटर उससे 8% कमीशन कमाएगा। ₹800 करोड़ का 8% कमीशन ₹64 करोड़ होता है। यानी इस डील से उसे ₹64 करोड़ का फायदा तो होगा ही। साथ ही उसका 200 करोड़ भी वापस आ चुका होगा। ऐसे बिजनेस में डिस्ट्रीब्यूटर का रिस्क कम होता है और फिल्म के हिट होने पर उसे अच्छा मुनाफा भी मिल जाता है।

वैसे यहां हमने केवल उदाहरण ही दिया है। मेकर्स ने अभी कोई डील फाइनल नहीं की है। आने वाले समय में यह आंकड़ा और बड़ा हो सकता है। किंग के केस में पेन मरुधर को सबसे बड़ा दावेदार बताया जा रहा है। शाहरुख की रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट की कई फिल्में पेन ने ही डिस्ट्रीब्यूट की है। इनमें जवान और डंकी भी शामिल है। जहां तक वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के पठान की बात है उसे वाईआरएफ की इनह हाउस टीम ने ही डिस्ट्रीब्यूट किया था। खास बात यह है कि किंग के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स भी यशराज फिल्म्स ने ही खरीदे हैं।

वह किंग के डोमेस्टिक राइट्स पर भी अपनी दावेदारी पेश कर रही है। इसके अलावा पीवीआर आईnox और Jio स्टूडियोज भी लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक मेकर्स ने इनमें से किसी से भी डील पक्की करने की कोई घोषणा नहीं की है।

Leave a Comment