आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड को पब्लिक ने पसंद किया। चाहे वह कहानी हो, कैमियो हो या गाने हो। सीरीज का गाना तेनु की पता काफी वायरल हुआ। यह गाना दिलजीत दोसा ने गाया है। मगर हाल ही में सिंगर दिव्य कुमार ने बताया कि दिलजीत से पहले यह गाना उन्होंने गाया था। मगर ऐन वक्त पर उनके गाने को इस सीरीज से हटा दिया गया।
यह सीरीज का वही गाना है जिससे मनोज बाबा का किरदार अपना सिंगर बनने का सपना पूरा करता है। सिंगर दिव्य कुमार ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि असल में यह गाना पहले उनकी आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। मगर फाइनल वर्जन में उनकी आवाज को रिप्लेस कर दिया गया। इसकी भरपाई करने के लिए उन्हें शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट ने मोटी रकम भी ऑफर की थी।
मगर दिव्या ने उसे लेने से इंकार कर दिया। डिजिटल कमेंट्री के साथ एक इंटरव्यू में दिव्य ने कहा, “मुझे शाहरुख खान की रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट से एक शानदार ऑफर मिला था। यह आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए था। सीरीज का गाना तेनु की पता असल में मैंने गाया था। लेकिन बाद में उन्होंने दिलजीत दोसा की आवाज से रिप्लेस कर दिया। इसकी भरपाई करने के लिए उन्होंने मुझे बेहिसाब पैसा दिया था। लेकिन मैंने वो लेने से मना कर दिया।
मैंने पैसे इसलिए नहीं लिए क्योंकि वो शाहरुख खान की कंपनी थी। मेरी आंखें नम थी जब मैं उनके ऑफिस में बैठा था। दिव्या ने बताया कि शाहरुख से पैसे ना लेने की वजह काफी पर्सनल है। उन्होंने अपनी बातचीत में आगे जोड़ा वो शाहरुख खान ही थे जिन्होंने मुझे बनाया। मुझे उनसे ही प्रेरणा मिली थी। जब भी मुझे किसी शो या कंपटीशन से निराशा मिलती थी तो मैं मन्नत के बाहर जाकर रोता था। उन्होंने मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत दी। जैसे कई लोग किसी भगवान में विश्वास रखते हैं। शाहरुख मेरे लिए बिल्कुल वैसे हैं। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में आई फिल्म इश्कजादे के गाने आफतों के परिंदे से की थी। शुभारंभ मस्तों का झुंड आज की रात और हवन करेंगे उनके कुछ पॉपुलर गाने हैं।
अपने 15 सालों के करियर में दिव्य ने कई गाने गाए हैं। लेकिन शाहरुख के लिए गाने का मौका उन्हें अब तक सिर्फ एक ही बार मिल पाया है। उन्होंने 2018 में शाहरुख की फिल्म जीरो का गाना इश्कबाज गाया था। जिसे अजय अतुल ने कंपोज किया था और इरशाद कामिल ने लिखा था। इस गाने में शहरुख खान और सलमान खान नजर आए थे।
