सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सौरव जोशी ने दिखाया मंगेतर का चहेरा, कौन है अवंतिका भट्ट?

अगर आप यू ट्यूब वॉग्स देखते हैं तो सौरभ जोशी का नाम आपने जरूर सुना होगा। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर थोड़ा प्राइवेट रहते हैं। कुछ महीने पहले सौरभ की सगाई की जानकारी सामने आई थी। अपने वीडियो में उन्होंने यह एक्सेप्ट किया था। उसके बाद उनकी मंगेतर भी कई वीडियो में दिखाई दी थी।

हालांकि उनका नाम और चेहरा नहीं सामने आया था। वह जब भी वीडियो में दिखी उनके चेहरे पर मास्क होता था। लेकिन सौरभ ने अब अपने व्यूअर्स के लिए यह डिमांड भी पूरी कर दी है। उन्होंने आज पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर का नाम और फेस रिवील किया है।

बता दें सौरभ जोशी के मंगेतर का नाम अवंतिका भट्ट है। उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों की साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो के साथ एक रोमांटिक गाना भी डेडिकेट किया है। उस पोस्ट के नीचे उनके फॉलोवर्स काफी प्यार दिखा रहे हैं।

दरअसल अवंतिका भट्ट के निजी जीवन के बारे में सोशल मीडिया पर कोई जानकारी अवेलेबल नहीं है। उनके Instagram प्रोफाइल पर भी सिर्फ छह सात ही तस्वीरें हैं। सौरभ शुरू से ही एक बेहतरीन आर्टिस्ट रहे हैं। फाइनल आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले सौरभ ने 2017 में अपना पहला चैनल सौरभ जोशी आर्ट्स शुरू किया। जहां वो अपनी स्केचिंग और ड्राइंग के वीडियो डालते थे। इस चैनल की सफलता ने उन्हें सिल्वर प्ले बटन दिलाया।

लेकिन असली पहचान उन्हें 2019 में सौरभ जोशी वॉग्स से मिली जिसमें वह अपने रोजमर्रा की जिंदगी, परिवार, ट्रैवल और गांव की झलक दिखाते थे। खासकर लॉकडाउन के दौरान की गई 365 दिन, 365 ब्लॉग चैलेंज ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। आज सौरभ भारत के टॉप यूर्स में गिने जाते हैं। करोड़ों लोग उनके चैनल को फॉलो करते हैं और उनके वीडियो अरबों बार देखे जा चुके हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का बड़ा कारण है उनकी सादगी, उनका परिवार खासकर छोटा भाई पीयूष और मांझी। उनकी पहाड़ी जिंदगी का खुला साफ सुथरा अंदाज।

इसके अलावा सौरभ अपने लग्जरी कार कलेक्शन के लिए भी काफी फेमस है। सौरभ जोशी के यू ट्यूब चैनल सौरव जोशी ब्लॉग पर 36 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इसका मतलब यह हुआ कि उनके चैनल के 3 करोड़ 60 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

इसके अलावा इंस्टाग्राम पर सौरभ जोशी के 83 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनके चैनल पर अपलोड होने वाली वीडियोस पर इस वजह से व्यूज काफी ज्यादा आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरभ जोशी की यू ट्यूब और बाकी चैनल से करीब 55 लाख से ₹1 करोड़ के बीच कमाई है।

Leave a Comment