सोनम कपूर ने दी खुशखबरी,40 की उम्र में प्रेग्नेंट है एक्ट्रेस।

अनिल कपूर के अंगना में एक बार फिर गूंजने वाली है किलकारी। शादी के 7 साल बाद सोनम कपूर ने दोबारा सुनाई मां बनने की खुशखबरी। बेटे वायु के जन्म के 3 साल बाद दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं सोनम। तो दोबारा पापा बनने की खबर से झूमे अनिल कपूर के बड़े दामाद आनंद। जी हां, बॉलीवुड खबरों के गलियारे से आई है धमाकेदार खुशखबरी। अनिल कपूर की बड़ी बेटी और दामाद के घर में दूसरी बार गूंजने वाली है नन्हे मुन्ने की किलकारी।

जहां एक तरफ बोनी कपूर अपनी बड़ी बेटी अंशुला के हाथ पीले करने की तैयारियां कर रहे हैं, तो वहीं खबरें हैं कि बोनी के छोटे भाई अनिल कपूर दूसरी बार नानू बनने वाले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सोनम ने अभी तक दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की न्यूज़ ऑफिशियली शेयर नहीं की है। ना ही कोई हिंट दिया है। दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि शादी के 7 साल बाद सोनम और आनंद अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

बेटे वायु के जन्म के 3 साल बाद सोनम फिर से प्रेगनेंसी फेस एंजॉय कर रही हैं और जल्द ही यह कपल अपने सेकंड बेबी को वेलकम करने वाले हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट में सोनम के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी के सेकंड ट्रायमेस्टर में हैं। आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर कपूर और आहूजा दोनों ही परिवारों में जश्न का माहौल है। वो परिवार में नन्हे मेहमान का वेलकम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और जल्द ही सोनम आनंद अपनी सेकंड प्रेगनेंसी का ऑफिशियली ऐलान कर सकते हैं।

अब यह खबर सुनने के बाद सोनम के फैंस भी बेहद खुश हो गए हैं और सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब सोनम आनंद अपनी चुप्पी तोड़ते हैं और गुड न्यूज़ दुनिया को सुनाते हैं। वैसे अगर सोनम की सेकंड प्रेगनेंसी की खबर सही है तो एक्ट्रेस 40 साल की उम्र में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आूजा का एक 3 साल का बेटा वायु है। सोनम ने अगस्त 2022 में बेटे को जन्म दिया था। सोनम ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है।

एक्ट्रेस अक्सर अपने नन्हे बेटे की तस्वीरें और वीडियोस इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन हर बार वो बेटे का चेहरा इमोजी से छिपा लेती हैं।

आनंद और सोनम की बात करें तो अनिल कपूर के बड़े दामाद की गिनती बॉलीवुड के सबसे रईस दामाद की फेहरिस्त में होती है। आनंद एक मल्टीमिलेनियर बिजनेसमैन है। जिनका बिजनेस देश से लेकर विदेश तक फैला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद की नेटवरर्थ ₹4000 करोड़ से भी ज्यादा की है। वह शू ब्रांड से लेकर क्लोथिंग ब्रांड तक के मालिक हैं।

सोनम और आनंद का दिल्ली में आलीशान बंगला, लंदन में घर और मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट भी है। जानकारी के लिए बता दें कि सोनम और आनंद ने मई 2018 में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी सोनम की मासी के घर पर संपन्न हुई थी। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी हिस्सा बने थे।

Leave a Comment