आंखों में कजरा, बालों में गजरा, चेहरे पर छाया नूर। अपनी गोद भराई में अप्सरा सी खूबसूरत दिखे मॉम डूबी सोनम कपूर। आहूजा और कपूर परिवार में हो रहा है नन्हे मुन्ने के आने का शिद्दत से इंतजार, गोद भराई में मॉम डूबी सोनम पर लुटाया गया ढेरों प्यार। लाइम ग्रीन लहंगे में सोनम का रूप खूब चमका। तो बीवी की गोद भराई में आनंद ने लगाया रोमांस का तड़का।

तो 16000 के सूट में नवाबी अंदाज दिखा दिल चुरा ले गई करीना। 8 फरवरी का दिन कपूर और आहूजा परिवार में खुशियों का मौका लेकर आया। जब अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता कपूर ने अपने घर पर होस्ट किया बेटी सोनम की गोद भराई का फंक्शन। यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि शादी के 7 साल बाद सोनम और आनंद आहूजा दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। बेटे वायु के बाद अब सोनम आनंद अपने सेकंड बेबी को वेलकम करने वाले हैं। सोनम अपनी प्रेगनेंसी के लास्ट फेज में हैं और अब वायु के छोटे भाई या बहन के आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

तो इसी बेसब्री और इंतजार के बीच रविवार को अनिल कपूर के घर में सोनम की गोद भराई का फंक्शन होस्ट किया गया। जिसमें होने वाली मम्मा और आने वाले नन्हे मेहमान को आशीर्वाद देने के लिए फैमिली मेंबर्स के अलावा बॉलीवुड से भी कई सितारे पहुंचे। अपनी गोद भड़ाई की झलक खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। सितारों से सजी इस महफिल की कई तस्वीरें और वीडियोस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सबसे पहले मॉम टू बी सोनम के लुक की बात करते हैं। तो अपने इस स्पेशल डे के लिए मिज आूजा ने लाइम ग्रीन कलर का बेहद खूबसूरत और एलगेंट लहंगा चोली पहना था।
जिसमें एक्ट्रेस अपने बेबी बम को फ्लट करना नहीं भूली। गले में हैवी चोकर हार, भारी झुमके, हाथों में कंगन और स्लीक जुड़े में गजरा लगाए सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस तस्वीर में आनंद आूझा अपनी बीवी को निहारते नजर आ रहे हैं। मानो बीवी के खूबसूरत चेहरे से आनंद नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे। इन तस्वीरों में सोनम आनंद गोद भराई की रस्में पूरी करते दिख रहे हैं। मां बनने की खुशी और चमक सोनम के दमकते चेहरे पर साफ नजर आ रही है। अपने फंक्शन की कई इनसाइड तस्वीरें सोनम ने इंस्टा पर शेयर की है। फंक्शन में आए मेहमानों की बात करें तो कई सेलेब्स सोनम की खुशियों में शामिल हुए। सबसे पहले बात सोनम की खास सहेली करीना कपूर की करते हैं जो एक इवेंट में हिस्सा लेने के बाद सीधा सोनम के घर पहुंची। 15,500 के ब्लू कलीदार गोटा सूट में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थी।
सोनम के कजन ब्रदर अर्जुन कपूर भी पूरे स्टाइल में स्वैग बिखेरते हुए कुर्ता पजामा पहन बेबी शावर में पहुंचे। तो बहन अंशुला भी मसाबा गुप्ता के कलेक्शन के आउटफिट में गजब ढती नजर आई। होने वाले नाना अनिल कपूर कलरफुल कुर्ता पहने बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। दोबारा नाना बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
हाल ही में ब्रेकअप का दर्द झेल चुकी खुशी कपूर बांझरी प्रिंट की साड़ी में गजब ढती नजर आई। संजय कपूर की पत्नी महब कपूर बेटी शनाया भी इस फंक्शन का हिस्सा बने। भूमि पेडनेकर, मसाबा गुप्ता को भी हमने यहां स्पॉट किया। अनिल कपूर के दोस्त अनुपम खेर, शबाना आजमी भी सोनम के बेबी शावर में पहुंचे और लखन की लाडली को आशीर्वाद दिया।
