मां बन सोनम के हाल बेहाल, एक तस्वीर ने खड़े किए सवाल।

चेहरे की गायब हुई रंगत, आंखों के नीचे पड़े बड़े-बड़े काले घेरे। दूसरी बार मां बनी सोनम तो लाडले को संभालने में उड़ी रातों की नींदें। तस्वीर में दिखा लखन की लाडली का हाल बेहाल। लाडले को गोद में लिए बोली न्यू मॉमी डार्क सर्कल्स जिंदाबाद.

बॉलीवुड की ओजी फैशन स्टार सोनम कपूर एक बार फिर न्यू मॉम क्लब को जॉइ कर चुकी हैं। हाल ही में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी है। बीते महीने 29 मार्च को सोनम ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और इस वक्त सोनम अपने नन्हे राजकुमार को संभालने में बिजी हैं। हां, वो बात अलग है कि अपने नन्हे लाडले को संभालने के चक्कर में वायु की मम्मा की रातों की नींदें उड़ गई हैं।

जिसका असर उनके चेहरे पर साफ-साफ नजर भी आने लगा है। सोनम के चमकते दमकते चेहरे की रौनक फीकी पड़ गई है और उनकी आंखों के नीचे बड़े-बड़े काले घेरे भी पड़ गए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि थकान से बेहाल चेहरे की [संगीत] झलक किसी और ने नहीं बल्कि खुद सोनम ने ही दिखाई है। दरअसल सोनम ने मेटलिटी गोल्स देते हुए अपनी एक अनफिल्टर्ड तस्वीर Instagram के स्टोरी सेक्शन में शेयर की है। तस्वीर में सोनम अपने नन्हे से बेटे को बाहों में लिए नजर आ रही हैं। सोनम का लाडला मां के कंधे पर सिर रखे चैन की नींद सो रहा है। लेकिन इस तस्वीर में लोगों का ध्यान उनके बेटे की बजाय एक्ट्रेस [संगीत] के चेहरे ने खींचा है।

ब्राउन कलर की टीशर्ट पहने सोनम नो मेकअप लुक में है। उनके चेहरे पर और आंखों में थकान साफ-साफ नजर आ रही है। साथ ही सोनम की आंखों के नीचे बड़े-बड़े काले घेरे भी साफ दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने मजेदार कैप्शन डार्क सर्कल्स जिंदाबाद भी लिखा है। सोनम की इस फोटो ने लोगों का ध्यान खींचा है। [संगीत] जहां एक तरफ फैंस इस फोटो को देख मां बेटे के खूबसूरत और प्यार भरे बॉन्ड पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं सोनम के अंदर आए डार्क सर्कल्स देख उन्हें अपना पूरा-पूरा ख्याल रखने की सलाह भी दे रहे हैं। इससे पहले भी सोनम ने बेटे की एक तस्वीर शेयर कर फैंस को छोटे बेटे की पहली झलक दिखाई थी। हॉस्पिटल बेड पर लेटी सोनम सीने से अपने न्यूबर्न बेबी को चिपकाए दिखी थी।

सोनम और आनंद ने अभी तक अपने छोटे बेटे का नाम रिवील नहीं किया है। बता दें कि सोनम कपूर बेटे वायु के जन्म के 3.5 साल बाद दूसरी बार मां बनी है। सोनम ने 40 की उम्र में दोबारा मां बनने का फैसला लिया था। इस उम्र में मां बनना आमतौर पर रिस्की माना जाता है।

लेकिन सोनम अपनी पूरी प्रेगनेंसी जर्नी के दौरान बिल्कुल फिट और एक्टिव रही। दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान करने के बाद से ही सोनम अक्सर अपना बेबी बम फ्लंट करती नजर आती थी। कई बार बोल्ड मैटरनिटी फैशन के लिए एक्ट्रेस को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। लेकिन सोनम ने खुद को हर नेगेटिविटी से दूर रखा और जमकर प्रेगनेंसी फेस एंजॉय किया। और अब सोनम अपने दोनों बेटों की अपब्रिंगिंग में बिजी हैं।

Leave a Comment