हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दबंग गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जब से एक्टर जहीर इकबाल से शादी रचाई तब से फैंस के मन में एक ही सवाल है। आखिर शादी के बाद सोनाक्षी क्या कर रही हैं? क्या वह फिल्मों से दूरी बना रही हैं या पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं? तो आपको बताना चाहेंगे कि शादी के बाद सोनाक्षी की जिंदगी में सिर्फ पर्सनल बदलाव नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ भी काफी दिलचस्प मोड़ पर है।
सबसे पहले बात करना चाहेंगे उनके करियर की तो सोनाक्षी लगातार ओटीटी और फिल्मों दोनों में एक्टिव हैं। वह स्क्रिप्ट चुनने से पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। शादी के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अपनी पहचान सिर्फ किसी की पत्नी के तौर पर नहीं बल्कि एक मजबूत और इंडिपेंडेंट एक्ट्रेस के रूप में बनाए रखना चाहती हैं। और अभी हाल ही में उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की भी तैयारियों में बिजी हैं। अपने फिटनेस पर भी खासा ध्यान दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी पहले से ज्यादा बढ़ गई है और वो अपने पति जहीर इकबाल के साथ क्विट मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं। के साथ ही प्रोफेशनल अपडेट्स भी देती रहती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर दोनों ने मिलकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करने की प्लानिंग भी शुरू की है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह कपल जल्द ही किसी खास प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकता है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनाक्षी फिलहाल अपने मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वह परिवार के साथ समय बिता रही हैं। ट्रैवल कर रही हैं और अपने नए घर को सजा रही हैं। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि शादी उनके करियर के रास्ते में कभी भी रुकावट नहीं बनेगी। तो कुल मिलाकर शादी के बाद सोनाक्षी की जिंदगी में प्यार भी है, काम भी है और एक नई शुरुआत का जोश भी है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में वह किस बड़े प्रोजेक्ट से अपने फैंस को सरप्राइज़ देती हैं।
वैसे आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि सोनाक्षी सिन्हा ने जब अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर जहीर इकबाल को अपना हमसफर बनाया था तो उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा के अंदर एक अजीब सी मायूसी देखने को मिली थी। क्योंकि सोनाक्षी के इस कदम से पूरा परिवार नाखुश था।
लेकिन उन्होंने किसी की परवाह किए बिना जहर इकबाल को अपना हमसफर बनाया। वैसे सोशल मीडिया पर भी सोनाक्षी के चाहने वालों ने जयपाल से शादी करने को लेकर खूब बवाल मचाया था। लेकिन इन सबके उलट सोनाक्षी सिन्हा आज मौजूदा लाइफ में अपनी जिंदगी को बढ़िया तरीके से एंजॉय कर रही हैं।
