बुखार-खांसी-जुकाम ने बिगाड़ी सोनाक्षी सिन्हा की हालत, करवाया टेस्ट, जहीर इकबाल ने दिखाया हाल !

फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी से पहले बिगड़ी सोनाक्षी सिन्हा की तबीयत। तेज बुखार ने चुलबुल की बुलबुल का जीना किया मुश्किल। खांसी और जुकाम ने मुश्किलों में किया इजाफा। आननफानन में करवाना पड़ा टेस्ट। क्या महामारी की चपेट में आ गई है जहीर की बीवी सोना? देश में एक बार फिर कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। हर रोज कोविड-19 के मामलों में इजाफा होता दिख रहा है।

देश भर में रफ्तार पकड़ चुके कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5000 भी पार कर गई है। महाराष्ट्र में भी कई कोविड केसेस सामने आए हैं। तो लगातार बढ़ रहे कोविड-19 केसेस के बीच अबl सोनाक्षी सिन्हा की तबीयत बिगड़ने की भी खबरें आई हैं। सोनाक्षी सिन्हा भी इस वक्त तेज बुखार से जूझ रही हैं। सिर्फ तेज बुखार ही नहीं बल्कि खांसी और जुकाम ने भी सोनाक्षी की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है।

आलम तो यह है कि ना तो उन्हें दिन का आराम है और ना ही रात में चैन मिल रहा है। सोनाक्षी को लगातार स्टीम लेनी पड़ रही है। बावजूद इसके सोनाक्षी की हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। अपनी यह हेल्थ अपडेट सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करके दी है। जिसमें सोनाक्षी सिर पर येलो कलर का तोलिया लिए स्टीम लेती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के चेहरे से साफ पता चल रहा है कि उनकी हालत काफी खराब है। वहीं जहीर बीवी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इससे सोनाक्षी और भी ज्यादा इरिटेट हो जाती हैं।

बुखार, खांसी और जुकाम के चलते सोनाक्षी को कोविड-19 टेस्ट भी करवाना पड़ा। जैसे ही सोनाक्षी के कोविड टेस्ट करवाने की खबरें सामने आई, वैसे ही फैंस की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन राहत की बात यह है कि सोनाक्षी की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानी वह कोरोना की चपेट में नहीं आई है। उन्हें वायरल हुआ है। जिसने उनकी हालत बुरी तरह से बिगाड़ दी है। वहीं सोनाक्षी के इस पोस्ट पर कमेंट कर तमाम दोस्त और फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि इसी महीने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी भी है। बीते साल 25 जून को दोनों ने अपने बांद्रा स्थित घर में रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

दोनों ने 7 साल की डेटिंग के बाद अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया था। हालांकि शादी से पहले सोनाक्षी विवादों में भी घिर गई थी। जब खबरें आई कि सोनाक्षी और ज़हीर के रिश्ते से सिन्हा परिवार खुश नहीं है। हालांकि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा बेटी की शादी में शामिल हुए थे। लेकिन इस शादी में उनके दोनों ही भाई लव और खुश कहीं नजर नहीं आए थे। भाइयों की नाराजगी की वजह से सोनाक्षी की खुशियों के रंग में भंग भी पड़ा था। लेकिन इस ट्रॉलिंग का खास असर सोनाक्षी पर नहीं दिखा था।

Leave a Comment