सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर नहीं आए दोनों भाई? भाभी ने संभाली बिगड़ी बात, जहीर संग शादी के खिलाफ थे!

सोनाक्षी की परफेक्ट फैमिली में भाइयों की जगह नहीं। एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखी लवकश की जोड़ी। सोनाक्षी के बर्थडे बैच में नहीं आए दोनों भाई। नाराज भाइयों को नहीं मना पाई लाडली बहना। लेकिन भाभी ने संभाली बिगड़ी बात। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में 2 जून को अपना 38वां बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाया। जिसमें फैमिली, क्लोज फ्रेंड्स सभी लोग मौजूद रहे। फैमिली डिनर होस्ट किया गया जिसकी पिक्चर्स पर सोनाक्षी ने लिखा यह एक परफेक्ट फैमिली डिनर था। यह फोटो देखते ही देखते वायरल हो गया। वजह थी उनके एक भी भाई का ना होना। .

लोग यह बातें कर रहे हैं कि लवकुश अपनी इकलौती बहन सोनाक्षी पर जान छिड़का करते थे। लेकिन अब अपनी बहन के इतने खास दिन पर उनके जन्मदिन पर उनका चेहरा तक देखने नहीं आई। अब सोने पर सुहागा यह हुआ कि सोनाक्षी ने भी एक पिक्चर पोस्ट कर दी जिस पर उन्होंने यह भी लिख दिया कि एक परफेक्ट फैमिली डिनर था। उस डिनर में उनके भाइयों की मौजूदगी नहीं थी। जिस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं आई। परफेक्ट फैमिली डिनर लिखे जाने पर फैंस सवाल करने लग गए। अपने भाइयों के बिना सोनाक्षी कैसे इस डिनर को परफेक्ट फैमिली डिनर कह सकती हैं? इस तस्वीर में एक और शख्स ने सभी का ध्यान खींचा। वो थी उनकी भाभी तरुणा अग्रवाल।

तरुणा की शादी कुश सिन्हा से 18 जनवरी 2015 को हुई थी। कहा जाता है कि सोनाक्षी अपनी भाभी तरुणा के बहुत क्लोज हैं और अब यह साबित भी हो गया है। तरुणा के पति कुश सिन्हा अभी भी सोनाक्षी से नाराज हैं। लेकिन उनकी कमी पूरा करने के लिए तरुणा सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे बैच पर आ गई और उसका हिस्सा बनी। कहना गलत नहीं होगा कि भाभी ने बिगड़ी बात संभाल ली। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लाडली बेटी सोनाक्षी की बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की उनके बर्थडे पर उन्हें विश करने के लिए। इन फोटोस में नन्ही सोनाक्षी अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीरों में उनके जुड़वा भाई लव और खुश भी नजर आ रहे हैं। साफ दिख रहा है कि भाई-बहन में कितना अच्छा बॉन्ड हुआ करता था। अब आप सोच रहे होंगे कि इन भाई-बहन के बीच आखिर ऐसा क्या हो गया कि आज एक दूसरे की शक्ल नहीं देख रहे हैं? तो बता दें जहीर इकबाल से सोनाक्षी सिन्हा की शादी के फैसले को लेकर पूरा सिन्हा परिवार खुश नहीं था पहले। पिता शत्रुघ्न सिन्हा और उनके बेटे लवकुश सिन्हा ने उनकी नाराजगी जाहिर भी की थी। मगर पिता कहां अपने दिल के टुकड़े से ज्यादा वक्त तक नाराज रह सकते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की खुशी के खातिर उनकी शादी में शरीक हो गई थी। मगर उनके भाइयों लव सिन्हा और कुश सिन्हा ने बहन की शादी से दूरी बना ली थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी के 5 महीने बाद बताया था कि क्यों बेटे सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शरीक नहीं हुए थे। उन्होंने कहा था कि उनके बेटों को कल्चरल शॉक लगा था। शायद उनके अंदर इतनी मैच्योरिटी नहीं होगी। साफ शब्दों में कहें तो दोनों के धर्म अलग-अलग हैं। जहां जहीर मुस्लिम है तो वहीं सोनाक्षी हिंदू हैं। जिसके चलते उनके भाई शादी के खिलाफ थे और इस बर्थडे की तस्वीर ने साबित कर दिया कि नाराजगी अभी भी जारी है।

Leave a Comment