शादी के बाद खौफनाक घर में शिफ्ट हुए सोनाक्षी जहीर ह्टेड हाउस को बेचने के बाद किया शॉकिंग खुलासा सिर्फ 22 करोड़ में बेचना पड़ा था बांद्रा वाला आलीशान घर अब पता चला घर बेचने का असली कारण सोनाक्षी को अपने ही घर में करना पड़ा था भूत का सामना बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस और अपनी एक आवाज से किसी को भी खामोश कर देने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने ही घर में खौफ में जी रही थी ।
जी हां आपने बिल्कुल सही सुना कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक ऐसे घर में शिफ्ट हुए जो ह्टेड था जो उन्होंने लगभग 22 करोड़ में बेच दिया और रातोंरात वहां से निकल गए दरअसल हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने घर में भूत देखा था और हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि उन्होंने अपने बांद्रा वाले घर को कम दाम में बेच दिया था अब इन दोनों बातों को जोड़कर देखा जा रहा है पूरा मामला क्या है आपको विस्तार से बताते हैं।
सोनाक्षी के लिए अपने ह्टेड हाउस में एक-एक पल काटना मुश्किल हो गया था अपने ही घर में उन्हें कैद महसूस होने लगा क्योंकि उन्होंने अपने ही घर में ऐसे किसी को देख लिया था जिसका सामना करना और लड़ना लगभग नामुमकिन हो गया था उनके लिए बता दें यह कोई जीतता जागता इंसान नहीं बल्कि एक भूत था जी हां आत्मा एक परेत एक भूत इस बात का खुलासा खुद सोनाक्षी सिन्हा ने किया है सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली पैरानॉर्मल फिल्म निकिता रॉय को लेकर वो बहुत खुश हैं।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक डरावना एक्सपीरियंस भी शेयर किया सोनाक्षी ने बताया कि पहले उन्हें भूतों पर विश्वास नहीं था लेकिन एक रात उनके घर में कुछ अजीब हुआ सोनाक्षी सिन्हा ने बताया अपने घर में एक परेशान करने वाली घटना ने उन्हें हर चीज पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया था उन्होंने कहा मैं विश्वास नहीं करती थी मैं बिल्कुल भी विश्वास नहीं करती थी लेकिन एक दिन मेरे घर में मेरे साथ कुछ बहुत ही अजीब हुआ तब से मैं थोड़ा हिल गई लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ इसलिए मैंने सोचा शायद यह एक सपना था यह नुकसान नहीं पहुंचाने वाला था सोनाक्षी ने बताया कि खौफ से उनकी यह मुलाकात सुबह 4:00 बजे के आसपास हुई जब वह नींद में और जागने के बीच एक धुंधली अवस्था में थी एक्ट्रेस ने बताया मैं उस अवस्था में थी जहां आपकी आंखें बंद होती हैं लेकिन आपका दिमाग सतर्क रहता है ।
अचानक मुझे यह दबाव महसूस हुआ जैसे कोई मुझे जगाने की कोशिश कर रहा हो मैं घबरा गई मैं बस फ्रीज हो गई मैंने अपनी आंखें नहीं खोली मैं हिल नहीं सकती थी मैं सुबह तक ऐसे ही रही जब तक रोशनी नहीं आई मैंने अपनी आंखें नहीं खोली इसने मुझे सच में हिला दिया आपको बता दें इसी साल शुरुआत में सोनाक्षी ने अपने आलीशान बांद्रा वाले घर को लगभग 22 करोड़ में बेचा था जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गई थी हालांकि इस खबर में कोई भूत वाली बात शामिल नहीं थी लेकिन अब लोग इन दोनों बातों को जोड़ कर देख रहे हैं।
