करीना नहीं भाभी अमृता है सोहा की पसंद, ननद ने की ex भाभी की तारीफ।

करीना की ननद को आई सैफ की एक्स वाइफ की याद। बेबो से ज्यादा अमृता के करीब है सोहा अली खान। एक्स भाभी ने दिया पटौधी प्रिंसेस को परिवार सा प्यार। अमृता के घर गुजारे करियर के शुरुआती दिन। आज भी पल-पल याद करती हैं उस वक्त का बॉन्ड।

12 साल बड़ी एक्ट्रेस से शादी फिर कंट्रोवर्शियल तलाक जिसमें पिसा पूरा पटौदी परिवार। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे हम किस एक्टर और एक्स वाइफ की बात कर रहे हैं। जी हां, सही समझे बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। और वजह है सैफ की बहन सोहा अली खान का एक इंटरव्यू जिसमें उन्होंने एक्स भाभी अमृता सिंह को लेकर खूब बातें की हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका रिश्ता अमृता के साथ कैसा था और उनका बर्ताव सोहा के साथ कैसा रहा था।

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी। लेकिन 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। कहा जाता है सैफ और अमृता के तलाक का असर उनके बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार पर पड़ा था। सैफ की बहन सोहा अली खान ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने तलाक के बाद कैसे खुद को संभाला और अमृता के साथ अपना करीबी रिश्ता बरकरार रखा। सोहा अली खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया ऐसी चीजों पर आपका कोई कंट्रोल नहीं होता।

जब शादी खत्म होती है तो दोनों परिवारों को भी अपने रिश्ते नए सिरे से फिर से जोड़ने पड़ते हैं। कुछ वक्त लगता है अपनी नई इक्वेशन खोजने में क्योंकि यह सब आसान नहीं होता। उन्होंने आगे कहा अमृता मेरे लिए हमेशा बहुत खास रही हैं। मैं उनके घर में रहती थी। उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा। मुझे फोटोशूट्स पर लेकर जाती थी। हमने साथ में स्क्रैबल भी खेला। उन्होंने मुझे परिवार जैसा अपनापन दिया। वहीं इससे पहले शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और सोहा अली खान की मदर ने भी कॉफी विद करन में आकर तलाक पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था जब आप इतने लंबे समय से साथ हैं और आपके दो प्यारे बच्चे हैं तो कोई भी ब्रेकअप आसान नहीं होता। वो दौर अच्छा नहीं था लेकिन मैंने कोशिश की। आपको बता दें सैफ और अमृता की मुलाकात साल 1991 में एक फोटो शूट के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था। फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

कुछ ही महीनों की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे। क्योंकि अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थी और सैफ का ठीक से करियर भी शुरू नहीं हुआ था। लेकिन परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम।

बता दें शादी के 13 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था और प्रेजेंट की अगर बात करें तो सैफ करीना के साथ हैप्पीली मैरिड हैं और अमृता ने फैसला किया था कि वह अपने बच्चों के लिए जिएंगी और उन्होंने फिर दूसरी शादी नहीं की।

Leave a Comment