40 की उम्र में दूल्हा बने शिखर, सोफी संग रचाई दूसरी शादी, तस्वीरें वायरल

दूल्हा बन गया टीम इंडिया का गब्बर। शिखर ने सोफे संग लिए सात फेरे। 40 की उम्र में फिर सजा दूल्हे का सेहरा। एक दूजे के हुए क्रिकेटर और विदेशी मॉडल। वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल। मांग में सिंदूर भरते एक दूसरे को प्यार से निहारते नजर आए न्यूली वेट्स कपल। जी हां, आखिर वो पल आ ही गया है जिसका हम सबको बेसब्री से इंतजार था। इंडियन टीम के पूर्व स्टार बैट्समैन शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है।

21 फरवरी को दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचा ली है। करीब 1 साल से ज्यादा समय से दोनों रिलेशनशिप में थे और अब एक दूसरे का हाथ थाम कर दोनों ने इस रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है। शादी में शिखर और सोफी वाइट और आइवरी वेडिंग आउटफिट में ट्रेनिंग करते नजर आए हैं और वेडिंग वेन्यू की थीम भी उसी के मुताबिक सजाई गई थी जिसने पूरे माहौल को रॉयल और एलगेंट टच दे दिया।

मनीष मल्होत्रा ने शादी के आउटफिट डिजाइन किए थे। दूल्हे राजा शिखर धवन की बात करें तो वाइट शेरवानी में उनके ठाट देखने को मिले। वह बेहद ही रॉयल नजर आए। वहीं उनकी दुल्हन या सोफी आइवरी कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आई जिस पर ऑरेंज फ्लोरल वर्क किया गया था। लाइट मेकअप, एलगेंट ज्वेलरी और चेहरे की चमकती मुस्कान के साथ सोफी को वेडिंग लुक सच में गॉर्जियस लग रहा था। खास बात यह रही कि शिखर ने खुद Instagram, सोशल मीडिया पर यह रोमांटिक तस्वीरें शेयर की जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ था हमें नजर आ रहे हैं। एक फोटो में शिखर प्यार से सोफी की मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहे हैं।

इन खास पलों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा मिस्टर एंड मिसेस धवन और बस इसी के साथ फैंस की बधाइयों का भी सिलसिला शुरू हो गया। यह तो आप सब जानते हैं कि शादी के प्रीवेडिंग फंक्शनंस कई दिनों से चल रहे थे। संगीत, नाइट, हल्दी, सेरेमनी, मेहंदी और प्री वेडिंग फंक्शनंस का खूबसूरत नजारा लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों की मुस्कुराती तस्वीरें बता रही थी कि यह पल उनके लिए कितना खास है। आपको बता दें शादी की पहली झलक टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शेयर की। Instagram पर उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, मेरे यार की शादी है। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत के कई सितारे भी नजर आए हैं।

फॉर्मर कैप्टन रोहित शर्मा, सुरेश रैना और इरफान पठान जैसे खिलाड़ी शादी में शामिल हुए। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में भी कपल ने स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। शिखर के बगल में खड़ी सोफी शाइन लाइट पिंक गाउन स्टाइल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। ब्लाउज पर स्टोन और कढ़ाई का सुंदर काम था। सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों में सोफी का रोमांटिक और मॉडर्न लुक साफ नजर आया। लव स्टोरी की बात करें तो पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई में दोनों को साथ मैच देखते देखा गया था।

मई में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया और जनवरी में गुपचुप सगाई की थी। जिसकी झलक इंस्टाग्राम पर कपल ने शेयर की थी। नई दुल्हनिया सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली प्रोफेशन से प्रोडक्ट कंसलटेंट हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। शिखर धवन की यह दूसरी शादी है। 2012 में उन्होंने आयशा मुखर्जी से शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर है। हालांकि 2023 में दोनों का तलाक हो गया था।

Leave a Comment