पिछले दिनों सोशल मीडिया पर किसी की चर्चा सबसे ज्यादा रही, तो वह रही स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर। 23 नवंबर को यह शादी होनी थी, लेकिन तमाम रस्मों के बाद 23 नवंबर को शादी से कुछ घंटे पहले ही शादी टल जाती है। वजह सामने आती है स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत का अचानक से खराब होना।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा इस शादी को लेकर हुई। अब स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने खुद सामने आकर अपनी शादी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विस्तार से इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे।
देखिए मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखने वाले म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया था जब उन्होंने यह ऐलान किया कि स्मृति मंधाना जो कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम में वाइस कैप्टन है वो इंदौर की बहू बनने वाली है। यानी कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी होने वाली है। पलाश मुच्छल ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में बहुत ही फिल्मी अंदाज में स्मृति को प्रपोज भी किया था। जिसके बाद स्मृति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपने साथी क्रिकेटर्स के साथ डांस करते हुए एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर कंफर्मेशन दी थी। 23 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। सांगली में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। हल्दी से लेकर मेहंदी और संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।
स्मृति और पलाश के फैंस लगातार इस शादी को लेकर काफी खुश दिखाई दे रहे थे। लेकिन 23 नवंबर को शादी के कुछ घंटे पहले ही एक खबर निकल कर सामने आई। जिसमें बताया गया कि स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद शादी को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद लगातार सोशल मीडिया यूजर स्मृति और पलाश की शादी को लेकर सवाल कर रहे थे कि आखिर शादी कब होगी और शादी टलने के पीछे असल वजह क्या है? अब आपको बता दें कि शादी के टलने के बाद आखिरकार स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया पर यह बताया है कि आखिर उनकी शादी अगर होगी तो कब होगी। आपको बता दें स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram पर एक स्टोरी पोस्ट की है। अपनी स्टोरी में स्मृति ने लिखा है कि पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई सारे स्पेकुलेशन किए जा रहे हैं और अब मुझे जरूरत लग रही है कि मुझे इस बारे में बात करनी चाहिए।
मैं बहुत ही प्राइवेट इंसान हूं जो अपनी प्राइवेट जिंदगी को अपने तक रखती हूं। मैं यह जानकारी देना चाहती हूं कि शादी जो है वह कैंसिल कर दी गई है। उसे कॉल ऑफ कर दिया गया है। इतना ही नहीं स्मृति ने आगे लिखा है कि मैं इस मैटर को यहीं पर खत्म करना चाहती हूं और सभी से मेरी प्राइवेसी और दोनों परिवारों की प्राइवेसी को रिस्पेक्ट करने की भी उम्मीद करती हूं। साथ ही स्मृति ने आगे लिखा कि मैं मानती हूं कि जिंदगी का एक हायर पर्पस होता है और मैं अपने देश को रिप्रेजेंट करना चाहती हूं और अपना खेल आगे जारी रखते हुए और भी ज्यादा ट्रॉफीज़ इंडिया के लिए जीतना चाहती हूं। स्मृति मंधाना के साथ-साथ पलाश मुच्छल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पे एक स्टोरी साझा की है और कहा है कि मैंने तय किया है कि मैं जिंदगी में अब आगे बढ़ना चाहता हूं और अपनी पर्सनल लाइफ से पीछे हटना चाहता हूं।
यह समय मेरे लिए काफी मुश्किल है और वह तमाम रमर्स जिसको लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उसके बाद यह काफी मेरे लिए मुश्किल हो गया है। पलाश ने आगे लिखा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि समाज अनवेरी गॉसिप के तहत दूसरों को जज नहीं करेगा और जो शब्द मेरे लिए कहे गए हैं वह काफी पीड़ादायक रहे हैं। तो स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने अपने पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि दोनों की शादी अब टूट गई है। जो शादी टालने की बात कही जा रही थी अब उस तमाम बातों पर विराम लग गया है और दोनों की शादी जो है वो टूटने की बात अब सामने आ रही है।
इतना ही नहीं स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टलने के पीछे या यूं कहें कि अब टूटने के पीछे सोशल मीडिया यूज़र्स ने यह आरोप लगाया था कि पलाश मुच्छल जो है वह स्मृति पर चीट कर रहे थे। मैरिडिकस्टा, गुलनाज खान, नंदिका द्विवेदी नाम की कई लड़कियों के नाम जो हैं वो उस पलाश मुच्छल के साथ जोड़े गए थे। मैरिड डीकुस्टा ने कथित तौर पर पलाश मुच्छल के साथ की गई Instagram की बातचीत के स्क्रीनशॉट भी साझा किए थे। हालांकि बाद में मैरिड डीस्टा ने साफ किया था कि वह पलाश से कभी मिली नहीं है। इसके साथ ही नंदिता द्विवेदी हो या गुलनाज़ खान जो कि कोरियोग्राफर है उन्होंने भी यह बात साफ की थी कि पलाश मुच्छल के साथ वो केवल प्रोफेशनली मिली है।
इस पूरे मामले में स्मृति मंधाना के फैंस और पलाश मुच्छल के फैंस को कहीं ना कहीं मायूसी हाथ लगी है। आपको बता दें कि स्मृति के पिता के अस्पताल में एडमिट होने के बाद पलाश मुच्छल भी मुंबई में हॉस्पिटल में एडमिटेड थे। जिसके बाद पलाश मुच्छल वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी स्पॉट किए गए थे।
लेकिन अब स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने यह साफ कर दिया है कि उनकी शादी अब टूट चुकी है। कहीं ना कहीं उनके फैंस जो हैं जो यह शादी होते देखना चाहते थे, दोनों को साथ देखना चाहते थे, उनके लिए मायूसी हाथ लगी है।
