ऐश्वर्या जो SLB की नजदीक थी उसी से क्यों हो गई नफरत नफ़रत।

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट से पहले संजय लीला भंसाली की फेवरेट एक्ट्रेस थी ऐश्वर्या राय। वो ऐश्वर्या ही थी जिनके साथ संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की पहली सुपरहिट फिल्म दी। हम दिल दे चुके सनम और फिर अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म देवदास भी उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर ही बनाई। ऐश्वर्या की तारीफ में संजय लीला भंसाली कई बार अपने इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि ऐश्वर्या एक इटरनल ब्यूटी है और ऐश्वर्या को ऑन स्क्रीन संजय लीला भंसाली ने जितना खूबसूरत बताया है।

उतना और कोई फिल्म मेकर कर ही नहीं पाया है। ऐश्वर्या और संजय लीला भंसाली की बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी थी। जहां संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या को तराशा है जिससे ऐश्वर्या का करियर बना है। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या भी संजय लीला भंसाली को अपने मेंटर के रूप में देखती है। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि संजय लीला भंसाली अपनी उस इटरनल ब्यूटीफुल एक्ट्रेस को छोड़कर दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ फिल्म बनाते हैं। वो भी तब जब ऐश्वर्या इंडस्ट्री में एक्टिव है। वो फिल्में कर रही है। आज के इस एपिसोड में संजय लीला भंसाली और ऐश्वर्या की उसी बिगेस्ट फाइट के बारे में मैं आपको बताने जा रही हूं।

यह जो झगड़ा है ये एक फिल्म मेकर और एक्टर के बीच नहीं यह झगड़ा एक मेंटोर और उसके शिष्य के बीच में है। संजय लीला भंसारी ने खामोशी फिल्म की थी। उस फिल्म से उन्हें उतनी सक्सेस नहीं मिली थी। हां, लोगों ने तारीफ बहुत की थी और म्यूजिक बहुत पसंद किया गया था। सबसे बड़ा कमर्शियल हिट संजय लीला भंसाली का अगर कोई प्रोजेक्ट रहा तो वो हम दिल दे चुके सनम है और ऐश्वर्या उससे पहले कुछ और फिल्में कर चुकी थी लेकिन हम दिल दे चुके सनम फिल्म ने ऐश्वर्या को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। फिर देवदास में जब संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या से पारू का रोल कराया तो एक बार फिर से ऐश्वर्या को लोग देखते ही रह गए और उसके बाद एक और फिल्म संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या को लेकर बनाई। यह फिल्म थी गुजारिश। 2010 में यह फिल्म आई थी और इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ कास्ट हुए थे रतिक रोशन। संजय लीला भंसाली का एक पैटर्न रहा है कि वह अपनी फिल्म में हिट जोड़ियों को लेते हैं। सलमान ऐश्वर्या, शाहरुख ऐश्वर्या। फिर ऐसा क्या हुआ कि गुजारिश फिल्म में उन्होंने सलमान और शाहरुख को छोड़कर रतिक रोशन को लिया। वेल आपको बता दें कि गुजारिश फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने अपने उसी हिट जोड़ी को लेने का पैटर्न अपनाया था।

क्योंकि गुजारिश से पहले ऐश्वर्या और ऋतिक रोशन की धूम टू फिल्म आ चुकी थी। जोधा अकबर फिल्म आ चुकी थी और दोनों ही फिल्में सुपरहिट थी। ऐश्वर्या और रितिक के केमिस्ट्री की बहुत चर्चा हुई। लोगों को इनकी जोड़ी पसंद आने लगी और ऐश्वर्या और रितिक की जोड़ी की डिमांड मार्केट में होने लगी। तब जाकर संजय लीला भंसाली ने गुजारिश फिल्म में रितिक रोशन को कास्ट किया। यानी कि यह फैसला संजय लीला भंसाली ने मजबूरी में नहीं बल्कि सोच समझकर मार्केट रिसर्च करके ही लिया था। अब बात करें फिल्म की तो फिल्म में ऐश्वर्या ने एक नर्स का रोल निभाया था। ऋतिक रोशन एक बेड रिडन पेशेंट का रोल करते हैं और ऐश्वर्या उसे हर दिन इतनी खुशी देती है कि उसे अपनी जिंदगी से प्यार हो जाए। आप कैसी भी स्थिति में हो आप अपनी जिंदगी से प्यार करो।

ऐश्वर्या को इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने बहुत खूबसूरत लुक दिया और गाने भी अलग तरह के थे। ऐश्वर्या का लुक भी बिल्कुल डिफरेंट था। लेकिन इसी फिल्म के दौरान ऐश्वर्या और संजय लीला भंसाली के बीच दूरियां आने लगी। सबसे पहला कारण रहा फीस एक्टर्स की फीस। संजय लीला भंसाली ने गुजारिश फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को ₹15 करोड़ की फीस दी थी। जबकि ऐश्वर्या रतिक से बड़ी स्टार थी और उनसे पहले ही इंडस्ट्री में काम कर रही थी। संजय लीला भंसाली की पुरानी एक्ट्रेस थी। रिश्ता भी पुराना था। लेकिन उसके बावजूद ऐश्वर्या को महज ₹5 करोड़ दिए गए। खुद संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के लिए ₹27 करोड़ की फीस ली थी और फिल्म का बजट भी अच्छा खासा था। तो ऐश्वर्या को भी फीस बढ़ा के दी जा सकती थी। लेकिन संजय लीला भंसाली ने फीस कम देने के तुक में यह कहा कि ऐश्वर्या समझती है कि मुझसे ऐश्वर्या को पैसे के अलावा भी बहुत कुछ मिला है। मैंने ऐश्वर्या को हम दिल दे चुके सनम दी है।

मैंने ऐश्वर्या को देवदास दी है। तो पैसों के मामले में तो ऐश्वर्या मुझसे बहस कर ही नहीं सकती क्योंकि जो रोल्स मैंने उससे करवाए हैं उससे उन्हें बहुत बड़ी पहचान मिली है और उनका करियर स्थापित हुआ है। यह गिव एंड टेक का मामला है और ऐश्वर्या इसे बखूबी समझती है। पैसों को लेकर वह नाराजगी नहीं कर सकती है। एक्चुअली उस दौरान मीडिया में यह खबरें फैल गई थी कि ऐश्वर्या गुजारिश फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रही है और वह प्रमोशन के इवेंट से गायब भी रही और उसके पीछे रीज़न यही बताया जा रहा था कि संजय लीला भंसाली ने पूरी फिल्म का फोकस रितिक रोशन पर रखा है ऐश्वर्या राय पर कम और इसीलिए ऐश्वर्या राय फिल्म के प्रमोशंस का हिस्सा नहीं है। जब ऐश्वर्या के प्रमोशन से गायब रहने का रीज़न भंसाली से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह एक्शन रिप्ले के प्रमोशंस में बिजी है और इसके अलावा वह ट्रैवल कर रही है। इसीलिए वह प्रमोशंस में नहीं रही है।

हालांकि संजय लीला भंसाली ने जब गुजारिश फिल्म को लॉन्च किया तो पूरे मुंबई शहर में ऐश्वर्या के पोस्टर लगाए गए गुजारिश फिल्म के ही ताकि ऐश्वर्या को यह ना लगे कि फिल्म से उन्हें साइडलाइन किया जा रहा है या पूरा फोकस ऋतिक रोशन पर ही है। लेकिन संजय लीला भंसाली का भी यह पैथरा एक कंट्रोवर्सी में तब बदल गया जब ऐश्वर्या को लीगल नोटिस मिला टोबैको अथॉरिटीज की तरफ से जिसमें कहा गया कि आप एक पब्लिक फिगर है और आप खुलेआम अगर टोबैको को प्रमोट करेंगे तो आपको फॉलो करने वाले लोगों पर गलत असर पड़ेगा। एक्चुअली उस पोस्टर के अंदर ऐश्वर्या को स्मोक करते दिखाया गया था और इसी के पीछे यह पूरी कंट्रोवर्सी हुई थी। इन सारी चीजों ने संजय लीला भंसाली और ऐश्वर्या के बीच काफी मिसअंडरस्टैंडिंग्स क्रिएट कर ली और उस दौरान एक खबर ये भी चल रही थी कि अब संजय लीला भंसाली को अपनी फिल्मों के लिए नया मेल फेस चाहिए।

उन्होंने रणबीर कपूर को सांवरिया लेकर ट्राई करने की कोशिश की लेकिन वो फिल्म फ्लॉप हुई तो अब उनका पूरा फोकस ऋतिक रोशन पर है और ऐश्वर्या के कानों तक यह बातें बखूबी पहुंच रही थी कि अगर ऋतिक रोशन के साथ संजय लीला भंसाली का गुजारिश वाला जो प्रोजेक्ट है वो सक्सेसफुल हो जाता है तो आगे की कुछ और फिल्में संजय लीला भंसाली ऋतिक रोशन के साथ ही बनाएंगे और इसीलिए संजय लीला भंसाली का झुकाव ऋतिक रोशन की तरफ है। लेकिन ऐश्वर्या एक इनसिक्योर एक्टर बिल्कुल नहीं है। उन्होंने हमेशा डिग्निफाइड तरीके से काम किया है। इसीलिए गुजारिश फिल्म के दौरान चाहे कुछ भी हुआ हो उन्होंने मीडिया में कभी भी कुछ भी नहीं बोला। यह सारी बातें जो है यह सोर्सेस के थ्रू आई। गुजारिश फिल्म आई। गुजारिश फिल्म फ्लॉप हुई।

इस फिल्म से किसी को भी फायदा नहीं हुआ। ऐश्वर्या को दूसरी फिल्में मिली। रिक रोशन ने दूसरी फिल्में करनी शुरू कर दी। लेकिन यहां पर आकर संजय लीला भंसाली का करियर अटक गया था क्योंकि सावरिया सुपर फ्लॉप हो गई थी और गुजारिश सुपर फ्लॉप हो गई थी। संजय लीला भंसाली के लिए कहा जाने लगा कि वह इंडस्ट्री से बाहर हो गए हैं। संजय लीला भंसाली ने नई फिल्म की प्लानिंग शुरू कर दी। लेकिन अब प्रॉब्लम यह है कि कास्टिंग का क्या करें? ऐश्वर्या के पास किस मुंह से जाए और अब हीरो किसे ले क्योंकि रितिक और रणबीर के साथ भी एक्सपेरिमेंट्स फेल हो गए थे। बस संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर से ऐश्वर्या से बात करनी शुरू की। और क्योंकि ऐश्वर्या को इंडस्ट्री में सबसे बड़ा चांस बंसाली ने दिया था। तो ऐश्वर्या ने भी उनसे फिल्म के सिलसिले में बातचीत करनी शुरू की और प्लानिंग हुई फिल्म रामलीला की। ऐश्वर्या राय को कहानी पसंद आई। कांसेप्ट भी पसंद आया। लेकिन मामला अटका हीरो कौन होगा? इस पॉइंट पर। संजय लीला भंसाली चाहते थे कि हम दिल दे चुके सनम वाली जोड़ी वापस रिपीट हो रामलीला में।

और ऐश्वर्या उस जोड़ी को रिपीट नहीं करना चाहती थी। यही वजह है कि तब ऐश्वर्या ने भंसाली से प्रोजेक्ट सुना, प्रोजेक्ट के बारे में जाना और पोलाइटली भंसाली को इस प्रोजेक्ट के लिए मना कर दिया।

हालांकि बाद में भंसाली ने इसी प्रोजेक्ट को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ बनाया और वहां से भंसाली को अपनी नई एक्ट्रेस मिल गई। ऐश्वर्या के बाद दीपिका पादुकोण। फिर भंसाली ने कुछ और फिल्में दीपिका के साथ बनाई और फिर अब उनकी फेवरेट एक्ट्रेस है आलिया भट्ट जिनके साथ उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी बना ली और आने वाले टाइम में लव एंड वॉर में वो नजर आने वाली है।

Leave a Comment