यह तो कई बार विवेक ओबरॉय भी अपने इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि उनका करियर एक टाइम पर खराब करने की कोशिश की गई और फिल्म मेकर्स को दी गई कि विवेक ओबरॉय को मेकर्स अपनी फिल्मों में ना ले और इसके लिए जिम्मेदार सलमान खान को ठहराया जाता है। लेकिन सलमान खान ने हमेशा इन आरोपों को नकारा है और कहा है कि मैं अगर किसी का करियर खराब कर सकता हूं तो मैं अपना कर सकता हूं।
मैं किसी और का करियर खराब नहीं कर सकता हूं। लेकिन अब इसी बात पर एक शॉकिंग खुलासा किया है उस शख्स ने जो सलमान खान के वन टाइम अच्छे दोस्त थे और उस वक्त जब विवेक ओब्रॉय ने सलमान खान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तब सलमान के साथ रात दिन इस शख्स का उठना बैठना था। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह है। शैलेंद्र सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि सलमान को मैं बहुत पहले के समय से जानता हूं जब वो शाहीन जाफरी को डेट कर रहा था।
कफ परेड में वो शाहीन से मिलने आया करता था। तब से मैं सलमान को जानता हूं। जिस वक्त मैं फिल्म फिर मिलेंगे बना रहा था उस वक्त मेरी फिल्म ऑलमोस्ट बंद होने वाली थी। सलमान की वजह से मेरी वह फिल्म बची क्योंकि इंडस्ट्री के 30 एक्टर्स ने उस फिल्म को करने से मना कर दिया था। सलमान ने इस फिल्म को किया। हालांकि फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन शैलेंद्र और सलमान की दोस्ती चलती रही। शैलेंद्र का कहना है कि वही टाइम था जब सलमान के खिलाफ विवेक ओब्रॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उस दौरान सलमान का नेचर ऐसा था कि गुस्सा हो या खुशी हो वो सारी उसके चेहरे पर दिख जाती थी।
तो जब विवेक ओबरॉय ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तब वो बहुत ज्यादा गुस्से में था। मैं उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक-द दिन बाद उसके घर पर गया था। तब सलमान बहुत ज्यादा भड़का हुआ था और गुस्से में था। लेकिन तब मैंने सलमान खान को समझाया कि अभी इमोशनल होकर कुछ भी रिएक्ट मत कर। गुस्से में कुछ भी किया तो गलत होगा। चुप रह सोच समझ कर आराम से इस पर रिएक्ट करना। और मुझे लगता है कि सलमान ने वही किया। सलमान ने साइलेंट रहकर अपना बदला लिया। उसने मेक श्योर किया कि विवेक ओबरॉय को फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिले और हुआ भी यही विवेक ओबरॉय को इंडस्ट्री में काम नहीं मिला और विवेक ओबरॉय का करियर ही खत्म हो गया।
ऐसा शैलेंद्र सिंह मानते हैं कि विवेक ओबरॉय को इंडस्ट्री में जो काम मिलना रुक गया था वो सलमान की वजह से ही था। शैलेंद्र ने यह भी कहा कि सलमान बहुत अच्छा आदमी है। लेकिन उसके साथ रहने वाले लोग गड़बड़ है। सलमान खान पैदा हुआ एक शेर के रूप में जंगल के शेर के रूप में पैदा हुआ। लेकिन अब उसे आसपास के लोग ऐसे मिल गए हैं कि उन्होंने उसे एक पिंजरे का शेर बना दिया है।
एक चिड़िया घर का शेर बना दिया है। ये वो लोग हैं जो सलमान को बस चढ़ा कर रखते हैं। रियलिटी सलमान तक पहुंचने ही नहीं देते हैं। और यह वो लोग हैं जो सलमान को हर दम यह बताते हैं कि तुम सही हो बाकी सब गलत है।
शैलेंद्र ने बताया कि जब सलमान के साथ उनकी दोस्ती थी तो उनका एक ट्रेडिशन था कि हर सोमवार रात को हम बैंड्रा में पार्टी किया करते थे। और जब यह विवेकाई वाला किस्सा हुआ था तब भी मैंने सलमान को यही कहा था कि आराम से ड्रिंक ले और सोच समझ कर इस पर रिएक्ट करना और वही सलमान खान ने किया।
