सलमान की सुपहीरो फिल्म नहीं बनेगी, डायरेक्टर ने क्या बताया?

पिछले दिनों खबर आई कि सलमान खान एक सुपर हीरो फिल्म में काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म द फैमिली मैन वाली राज एंड डीके की जोड़ी बनाएगी। सलमान खान के साथ इन लोगों की बातचीत कुछ समय से चल रही थी। सलमान ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है।

साथ ही उन्होंने राज एंड डीके को फिल्म की स्क्रिप्ट लिखकर लाने को कहा है। हाल ही में राज निधिमू एक इवेंट में पहुंचे थे। यहां उनसे सलमान के साथ इस फिल्म के बारे में पूछा गया। इस पर राज ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह खबर कहां से आई। साथ ही उन्होंने इसे अफवाह बता दिया।

हालांकि उनकी देह भाषा से जाहिर हो रहा था कि वह कुछ छुपा रहे हैं। यह सब कुछ कंफर्म होने से पहले इस फिल्म के बारे में वह कुछ बात नहीं करना चाहते। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कि राज एंड डीके की फिल्म में सलमान एक सुपर हीरो का रोल करने वाले हैं। मगर इसमें वो एक ऐसे सुपर हीरो का रोल करेंगे जो दुनिया को बचाते-बचाते थक चुका है और अब अपना केप टांग कर आराम और शांति की जिंदगी गुजारना चाहता है।

मगर ऐसी परिस्थितियां बन जाती है कि उसे वापस इस दुनिया में लौटना पड़ता है। राजनीति मरू न्यूज़ 18 के एक अवार्ड शो में पहुंचे थे। वहां रेड कारपेट पर उनसे पूछा गया कि क्या वह वाकई सलमान के साथ एक सुपर हीरो फिल्म कर रहे हैं? इसके जवाब में राज ने कहा, “मैंने भी ऑनलाइन यह सब पढ़ा। आपने भी ऑनलाइन देखा। मैं सोच रहा हूं कि यह खबर आई कहां से। मैं फिगर आउट करने की कोशिश कर रहा हूं कि यह बात बाहर कैसे आई। मैं कई सारी चीजें समझने की कोशिश कर रहा हूं कि हम क्या करने वाले हैं। मैंने ऑनलाइन यह सारी अफवाहें पढ़ी। हालांकि मुझे अभी यह सब समझना पड़ेगा। राज ने स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा। मगर उनकी बॉडी लैंग्वेज से ऐसा लगा कि शायद अभी वह इस फिल्म के बारे में बात करने को तैयार नहीं है। उन्होंने इस खबर को अफवाह तो बताया मगर क्लियरली इंकार नहीं किया। सलमान के फैंस चाहते हैं कि यह फिल्म बने क्योंकि लंबे समय से सलमान खान ऐसे डायरेक्टर्स के साथ काम कर रहे हैं जिनका बॉडी लैंग्वेज उस मयार का नहीं है। ऐसे में राज एंड डीके की जोड़ी के साथ सुपर हीरो फिल्म की खबर ने उन्हें उत्साहित कर दिया है। फिर यह खबर आई कि इस फिल्म में सलमान के साथ समानता नजर आएंगी।

वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में डायरेक्टर जोड़ी ने इस खबर का भी खंडन किया था। अब देखना होगा कि यह फिल्म कब बनती है, बनती भी है या नहीं। क्योंकि सलमान खान की फिल्म की शूटिंग जब तक शुरू ना हो जाए तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल रहता है। सलमान ने अनाउंस किया था कि वह संजय लीला भंसाली के साथ इंशा अल्लाह नाम की एक फिल्म करने वाले हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली थी। मगर शूटिंग शुरू होने से एक हफ्ते पहले सलमान ने वह फिल्म छोड़ दी। उसके बाद उन्होंने राधे और दबंग 3 अनाउंस कर दी। ऐसा ही कुछ तब भी हुआ जब सलमान करण जौहर के प्रोडक्शन में द बुल नाम की फिल्म करने वाले थे। सलमान ने पब्लिकली यह बात स्वीकार भी की थी। मगर वो फिल्म भी किन्ही वजहों से नहीं बन सकी। खैर लेटेस्ट न्यूज़ यह है कि वो बैटल ऑफ गलवान के बाद तेलुगु फिल्म मेकर वामसी पडपली की एक्शन थ्रिलर करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो सकती है।

हालांकि ऑफिशियली ना तो इस बारे में सलमान ने कुछ कहा है ना ही वामसी ने। मगर फिल्मी गलियारों में ऐसी रिपोर्ट्स है कि बामसी की इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। इस फिल्म से फारग होने के बाद सलमान राज एंड डीके की सुपर हीरो फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। इस मामले में जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा हम आपको फौरन अपडेट करेंगे।

फिलहाल सलमान खान अपूर्व बलाखिया के डायरेक्शन में बनने वाली बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे हैं जो 17 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी। मगर फिलहाल उस तारीख पर इस फिल्म का रिलीज होना संभव नजर नहीं आ रहा है। मेकर्स जल्द ही नई रिलीज डेट अनाउंस कर सकते हैं।

Leave a Comment