सलमान खान पर एक्स-गर्लफ्रेंड के संगीन आरोप,ब्रेकअप के बरसों बाद भी मिल रही चेतावनी।

सलमान खान पर बौखलाई एक्स गर्लफ्रेंड। टाइगर पर लगाए ब्रेकअप के बरसों बाद भी धमकाने के इल्जाम। बोली सलमान कर रहे हैं जानबूझकर बदनाम। बॉलीवुड से बॉयकॉट करवाया काम छिनवाया। सलमान के एक्स गर्लफ्रेंड के आरोपों ने तहलका मचाया। जी हां, एक बार फिर बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान विवादों में घिर गए हैं। इस बार सलमान पर ऐसे आरोप लगाए गए हैं जिन्हें सुनकर हर कोई दंग रह गया है

सलमान पर आरोप है कि वह ब्रेकअप के बरसों बाद भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को फोन कर धमका रहे हैं, बुली कर रहे हैं। दोस्तों में रिश्तेदारों में बदनाम कर रहे हैं और बॉलीवुड में करवा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड की इतनी लंबी लिस्ट में से कौन है वह हसीना जिसका टाइगर ने मुश्किल कर दिया है जीना तो आपको बता दें कि सलमान की वो एक्स गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि सोमी अली हैं। जी हां वही सोमी अली जो सलमान की खातिर अपना घर बार छोड़कर अमेरिका से मुंबई चली आई थी। दोनों का फेयर 8 साल तक चला लेकिन फिर सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या राय की एंट्री हो गई।

सोमी अली अपने टूटे दिल के साथ वापस अमेरिका लौट गई थी। हालांकि बीते कुछ सालों से सोमी लगातार सलमान खान के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रही हैं। अपने अब्यूसिव रिश्ते से लेकर सलमान के टॉर्चर तक के बारे में सोमी कई बार बोल चुकी हैं और अब एक बार फिर सोमी ने सलमान पर शॉकिंग इल्जाम लगाए हैं। सोमी का कहना है कि सलमान उन्हें ब्रेकअप के बरसों बाद भी यानी कि 2025 में भी परेशान कर रहे हैं। वो उन्हें फोन कर रहे हैं। उनकी जिंदगी के पीछे पड़े हैं। दरअसल सोमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बता रही हैं कि कैसे सलमान खान ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है।

अपने वीडियो में सोमी कहती है कि सलमान खान मेरी जिंदगी के पीछे पड़े हैं। वह मुझे अकेला नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान मुझे 2025 में भी बुली कर रहे हैं। सोमी आगे बताती है कि सलमान ने उन्हें अननोन नंबर से कॉल किया था और उन्हें धमकी दी थी। सलमान की के बारे में बताते हुए सोमी कहती है कि अगर तुमने मेरे बारे में कुछ भी कहा तो तुम देखना कि मैं तुम्हारे खिलाफ क्या करता हूं। उन्होंने ऐसा किया भी। मुझे बॉलीवुड से कराया।

इंडस्ट्री का कोई भी मुझसे बात नहीं करता और वहां मेरे जितने भी दोस्त थे वह अब मुझसे दूर हो गए हैं। अब सलमान ने यह सब हॉलीवुड में भी करना शुरू कर दिया है। इस इंसान की रेटिंग और टीआरपी सब गलत है। उसने सब कुछ खो दिया है। इसके बाद भी वह मुझे अकेला नहीं छोड़ रहा। सोमी ने बताया कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था और उनके ब्रेकअप को 27 साल हो चुके हैं।

लेकिन इसके बाद भी वह आज भी उन्हें हैरेस कर रहे हैं। सोमी ने वीडियो में कहा कि वो आज 2025 में भी मुझे हैरेस कर रहे हैं। सलमान दुबई में मेरी सौतेली बहन और मेरे भांजे से मिल रहे हैं। ऐसा वह इसलिए नहीं कर रहे कि उन्हें उनकी चिंता है। बल्कि मेरी फीलिंग्स को चोट पहुंचाने के लिए वह यह सब कर रहे हैं।

वह पहले ही मुंबई में मेरे कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर चुका है। मेरी बेस्ट फ्रेंड ने मुझे बताया कि सलमान इंडस्ट्री में हर किसी को कहते हैं कि सोमी अपना प्लॉट भूल चुकी है। मैं पागल हो गई हूं। वह मेरे बारे में झूठ फैला रहे हैं। इस दुनिया में कई लोग हैं। सोमी के आरोप सुन हर कोई दंग रह गया है।

सोमी का यह बयान हर किसी का ध्यान बटोर रहा है। हालांकि सलमान खान या फिर खान परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से सोमी के आरोपों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। गौरतलब है कि सलमान की जिंदगी के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक सोमी अली के साथ उनका रिश्ता रहा था।

एक्ट्रेस और मॉडल संगीता बिजलानी के बाद सलमान की जिंदगी में सोमी की एंट्री हुई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता सिर्फ 8 साल ही टिका। सोमी ने कई बार सलमान को लेकर सनसनीखेज दावे किए हैं। सोमी उन पर और टॉर्चर करने के आरोप भी लगा चुकी हैं। सोमी ने एक इंटरव्यू में यह दावा भी किया था कि एक्टर ने उनके सिर पर गुस्से में बोतल फोड़ दी थी और उन्हें मारा था। अब्यूज भी किया था।

Leave a Comment