18 दिन से में है सलीम खान। एक तरफ काम तो दूसरी तरफ पापा की सेहत। किसी कीमत पर पापा को अकेला नहीं छोड़ना चाहते सलमान। पापा के पास रहने के लिए सलमान ने लिया बड़ा फैसला। लीलावती हॉस्पिटल के पास ही बसा ली दुनिया। अब हर कोई दे रहा पापा के लिए सलमान के प्यार की मिसाल।
जी हां, 18 दिन से सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती हैं। तो अब सलमान खान ने अपनी दुनिया हॉस्पिटल के पास ही बसा ली है। यह तो सभी जानते हैं कि खान परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सलमान खान के पिता सलीम खान को बीते महीने माइनर ब्रेन हुआ था। जिसके बाद से ही वह बीते 18 दिन से लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। तो वहीं खान परिवार के सदस्यों के दिन-रा हॉस्पिटल के चक्कर काटते हुए बीत रहे हैं। पापा की तबीयत बिगड़ने के बाद सलमान खान ने भी काम से ब्रेक ले लिया था। अपने सभी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग को सलमान ने पोस्टपोन कर दिया था।
वह हर रोज अपने पिता का हाल-चाल जानने हॉस्पिटल पहुंच रहे थे। हालांकि इसका सीधा असर उनके काम पर पड़ रहा था। सलमान ने पापा के लिए काम से ब्रेक लिया तो उनकी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग अटक गई। जिसके चलते अब सलमान ने ऐसा फैसला लिया है कि हर कोई उनके इस कदम की तारीफ कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पापा की सेहत को देखते हुए सलमान ने अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का सेट लीलावती हॉस्पिटल के पास ही लगवा लिया है।
जी हां, सलमान खान के पिता की तबीयत को देखते हुए फिल्म का सेट लीलावती हॉस्पिटल के करीब महबूब स्टूडियो में शिफ्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला फिल्म के बड़े पैमाने पर फिल्माए जा रहे गाने और प्रोडक्शन के काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए उठाया गया है। ताकि सलमान काम पर रहते हुए भी अपने पिता के आसपास ही मौजूद रहें और जब चाहे उनके पास पहुंच सकें।
जानकारी के लिए बता दें कि महबूब स्टूडियो से लीलावती हॉस्पिटल की दूरी सिर्फ 5 मिनट की है। इतना ही नहीं होली के मौके पर सलमान खान ने अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। इंटरनेट पर सलमान खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी तस्वीरें फिल्म बैटल ऑफ गलवान के सेट की है। इस तस्वीर में सलमान खान कुछ चाइल्ड आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स के साथ दिख रहे हैं। ब्लैक शर्ट पहने सलमान के चेहरे पर गंभीर लेकिन हल्की सी मुस्कान है। तो इस तस्वीर में सलमान को होली खेलते लोगों के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि सलमान के चेहरे पर कोई रंग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि यह सभी तस्वीरें फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की तैयारी के दौरान की है। गौरतलब है कि 90 साल के हो चुके सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। अगले दिन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर जानकारी दी थी कि सलीम खान को माइनर हुआ था। शुरुआत में उनके वेंटिलेटर पर होने की जानकारी सामने आई थी।
लेकिन बाद में उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। खान परिवार ने सलीम खान का बुलेटिन जारी किए जाने पर रोक लगा दी है। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक सलमान खान की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि सलमान खान के फैंस सलीम खान के जल्द से जल्द ठीक होकर उनके घर पहुंचने की दुआएं कर रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई
