पंचतत्व में विलीन हुए पंकज धीर। बेटे निकेतन ने पिता को दी मुखव्नि। अंतिम संस्कार में फूट-फूट कर रोता दिखा परिवार। एक्टर को अंतिम विदाई देने पहुंचे सलमान खान। ऑन स्क्रीन बहू दीपिका कक्कड़ ने भी बहाए खूब आंसू। फूलों से सजी पिता की अर्थी और रोता बिलखता बेटा। यह मंजर देखकर हर किसी का दिल टूट गया।
महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह लंबे समय से बिमारी से जूझ रहे थे और 15 अक्टूबर को उन्होंने आखिरी सांसे ली। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। जहां बॉलीवुड से लेकर टीवी की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची। पंकज धीर के अंतिम संस्कार से कई दिल तोड़ देने वाले वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
एक वीडियो में देखा जा सकता है पंकज धीर के बेटे निकेतन धीर अपने पिता की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं।
उनके चेहरे पर पिता को खोने का गम साफ-साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक और शख्स की वजह से वायरल हो रहा है। वह शख्स थे कुशाल टंडन। जैसा कि आप देख सकते हैं निकेतन के साथ-साथ कुशाल ने भी पंकज धीर की अर्थी को एक बेटे की तरह कंधा दिया। कुशाल धीर परिवार के बहुत क्लोज हैं।
वह पंकज धीर को पिता की तरह चाहते थे। इस अंतिम विदाई में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी पंकज धीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान पंकज धीर के अंतिम संस्कार में आए। इसी बीच उन्हें बहुत इमोशनल देखा गया। बता दें सलमान ने पंकज धीर के साथ फिल्म तुमको ना भूल पाएंगे में एक साथ काम किया था। पंकज सलमान को बहुत पसंद करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान से बेहतर कोई नहीं है। अंतिम संस्कार में पंकज धीर की ऑन स्क्रीन बहू दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ आई थी। इसी दौरान उन्हें बहुत इमोशनल देखा गया।
एक वीडियो में देखा जा सकता है दीपिका कक्कड़ अपने पति के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होते हुए रोती हुई दिखाई दी। वहीं आपको बता दें दिग्गज एक्टर पंकज धीर की अंतिम विदाई में अरबाज खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सिंगरमिका सिंह, संजय खान और पंकज धीर के करीबी दोस्त फिरोज खान भी शामिल हुए। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज धीर अपने करियर में अब तक 90 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं। उन्होंने महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाई थी।
जिसके चलते वह घर-घर में कर्ण के नाम से मशहूर हो गए थे। बता दें उन्हें आखिरी बार 2 साल पहले टीवी शो अजूनी में देखा गया था। कहा जाता है पंकज धीर एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। हमेशा अपने आसपास लोगों की मदद करने के लिए कभी पीछे नहीं हटते थे। पंकज धीर के निधन ने उनके परिवार के साथ-साथ पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को चौंका कर रख दिया और उन्हें अंतिम विदाई देने लोगों का तांता लग गया।
