सुस्त एडवांस बुकिंग और लड़खड़ाती ओपनिंग के बाद सितारे जमीन पर के सितारे अब बुलंदी पर हैं। आमिर खान की इस फिल्म ने रविवार को ₹2 करोड़ 70 लाख की कमाई की है। जो कि फिल्म की शुक्रवार की कमाई से तीन गुना ज्यादा है। इससे फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 3 दिनों में ₹57 करोड़ 30 लाख पहुंच गया है।
पहले वीकेंड की कमाई के मामले में इसने सनी देओल की जाट, अक्षय कुमार की केसरी 2 और सलमान खान की सिकंदर को भी पीछे छोड़ दिया है। सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज़ हुई थी। फ्राइडे को इसे 10 करोड़ 70 लाख की ओपनिंग मिली। दोहरेआंकड़ों की कमाई को आमतौर पर एक अच्छी शुरुआत के तौर पर देखा जाता है। मगर आमिर खान के कद के सुपरस्टार के लिए यह आंकड़ा कुछ खास बड़ा नहीं था। मगर सितारे जमीन पर ने सबको चौंकाते हुए शनिवार को 88.79% का उछाल मारा। रिलीज़ के दूसरे ही दिन इसने लगभग दोगुनी कमाई करते हुए ₹1 करोड़ 90 लाख पीटे।
फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का खूब फायदा मिल रहा है। थिएटर से फिल्म देखकर निकले दर्शक अपने आसपास के लोगों में इसकी तारीफें कर रहे हैं। यही कारण रहा कि इसने रविवार को एक और बड़ा जंप मारा। रिलीज के तीसरे दिन सितारे जमीन परने 26 करोड़ 70 लाख की कमाई कर डाली। यह शनिवार के कंपैरिजन में तकरीबन 40% का ग्रोथ है। इस हिसाब से देखें तो सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने ₹7 करोड़ 30 लाख कमाए हैं। वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 95 करोड़ के पार जा चुका है। आमिर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्डा का लाइफटाइम कलेक्शन ₹61 करोड़ ₹6 लाख रहा था। अनुमान है कि सोमवार के फर्स्ट हाफ तक सितारे जमीन पर उससे आगे निकल जाएगी।
अब देखना ये होगा कि वीकेंड के बाद वीक डेज में फिल्म कैसा परफॉर्म करती है। सितारे जमीन पर का सबसे बड़ा टेस्ट सोमवार को होगा। सोमवारकी कमाई ये तय करेगी कि फिल्म का भविष्य कैसा रहेगा या फिर ये भविष्य में कितनी कमाई कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि अगर यह हफ्ता अच्छा निकाल लेती है तो उसके पास वीकेंड पर फिर से तगड़ी कमाई करने का स्कोप होगा क्योंकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही है जो सितारे जमीन पर के लिए मुश्किल खड़ी कर सके। इस शुक्रवार यानी 27 जून को काजोल की मां और विष्णु मंचू की पैन इंडिया फिल्म कन्नप्पा रिलीज़ होने वाली है।
सितारे जमीन पर ऐसे बच्चों की कहानी है जिन्हें डाउन सिंड्रोम है। उन्हें आमिर का किरदार एक नेशनल लेवलबास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए ट्रेन करता है। यह स्पैनिश फिल्म कैंपियनस का रीमेक है। सितारे जमीन पर को शुभ मंगल सावधान वाले आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। इसमें आमिर के साथ जेलिया डसूजा, बृजेंद्र काला और डोली हलू वालिया जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है। आपने ये फिल्म देख ली है।
