टाटा ग्रुप का नाम आते ही दिमाग में बिजनेस सेवा और विरासत की एक पूरी दुनिया उभर आती है। लेकिन टाटा फैमिली की चमकदमक और ऊंचाइयों के बीच एक ऐसी प्रेम कहानी भी छुपी है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हम बात कर रहे हैं सिमोन टाटा और नवल एच टाटा की लव स्टोरी की।
रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा को आज लोग भारत में ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री की क्रांति लाने वाली महिला के रूप में पहचानते हैं। लेकिन इस पहचान के पीछे एक खूबसूरत सहयोग, मुलाकात और रिश्ता छुपा है। बता दें स्वर्गीय रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का निधन हो गया है।
वह लंबे समय से बीमार थी और मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थी। सिमोन टाटा 95 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई। ऐसे में चलिए बताते हैं इनकी लव स्टोरी क्या है। सिमोन टाटा के परिवार में उनके बेटे नोएल, उनकी पत्नी आलो मिस्त्री और पोते-पोतियां नेविल, माया और लिया है। सिमोन टाटा का जन्म स्विट्जरलैंड के जिनेवा में साल 1930 में हुआ था। सिमोन ने अपनी पढ़ाई जिनेवा यूनिवर्सिटी से की थी।
इसके बाद वह 1953 में इंडिया घूमने आई थी। इसी दौरान एक सामाजिक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात नेवेल एच टाटा से हुई थी और पहली बार में ही वह अच्छे दोस्त बन गए और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 1955 तक यानी 2 साल में सिमोन को भारत से जुड़ाव हो गया। यह मुलाकात साधारण थी लेकिन उस बातचीत में जो अपनापन और सहजता थी उसने दोनों के दिल में एक खास जगह बना दी। नवल टाटा उनके सौंदर्य, सरलता और सभ्यता से प्रभावित हुए। वहीं सुमो नवल की विनम्रता, साजिद, संजीदगी और तेज सोच से आकर्षित हुए। यही संवाद आगे गहरी दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गया। बता दें नवल टाटा पहले से शादीशुदा थे और तलाक के बाद अकेले रह रहे थे। उनके जीवन में उस समय भावनात्मक खालीपन था जिसे सिमोन की मौजूदगी ने सहजता से भर दिया।
दोनों ने एक दूसरे को समझने और जानने में समय लिया। यूरोपियन संस्कृति में पली बड़ी सिमोन को भारत और भारतीय मूल्यों से जुड़ने में बिल्कुल भी कठिनाई नहीं हुई और यह नवल टाटा के लिए बहुत खास था। काफी सोच विचार और परिवार की सहमति के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। शादी के बाद सिमोन टाटा पूरी तरह भारतीय जीवन शैली में ढल गई और टाटा परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य बन गई।
साथ ही आपको बता दें सिमोन टाटा न केवल घर ही संभालती थी बल्कि वह बिजनेस में भी अहम भूमिका निभाती थी। क्या आप जानते हैं कि Lakme की सफलता के पीछे जिस महिला का नाम आता है, वह सिमोन टाटा ही हैं। उन्होंने Lakme को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड बनाने में सबसे अहम योगदान दिया है।
