आप ने कही बार सुना होगा की नाम में क्या रखा है? लेकिन आज हम आपको एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिसके बारे मे जानकार आप भी कहेंगे की यार नाम में तो बहुत कुछ है। एक एक्ट्रेस जिसने अपने नाम की वजह से एक दो बार नही कई बार बुरे आरोप और ट्रोलिंग का सामना किया।
ये टीवी एक्ट्रेस और कोई नही लेकिन एक हजारों में मेरी बहना है में करण ट्रेकर उर्फ वीरेन की बुआ का रोल निभाने वाली सीमा कपूर है। हाल ही में सीमा कपूर ने एक पॉडकास्ट पर अपने जीवन से जुड़े कही सच और अफवाहों के बारे में बात की। इस पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने ये भी बताया की एक्टर ओम पुरी और उनकी उम्र में इतना फर्क होने के बावजूद आज भी कई मीडिया वाले, न्यूज पेपर वाले उन्हे ओम पुरी की एक्स वाइफ बताते है, सीमा ने बताया की ओम पुरी की एक्स वाइफ का नाम सीमा था इसलिए मीडिया वाले कही बार चेहरा देखे बिना ही फोटो छाप लेते है, यही वजह है कि ओम पुरी की असली वाइफ सीमा की जगह उनकी तस्वीर छाप देते है।
सीमा कपूर ने कहा की वो आज बेहद लोकप्रिय है और उनकी लोकप्रियता की वजह से कही बार उन पर गलत आरोप भी लगे है, इतना ही नही सिमा कपूर ने कहा की 70 के दौर की कैबरे डांसर सीमा छिब्बर के बदले भी कही बार उनकी तस्वीर सोशल मीडिया या मीडिया में डाल दी जाती है।
