40 की उम्र में दूल्हा बनेगा स्टार,तलाक के 2 साल बाद चढ़ेगा घोड़ी।

पॉपुलर स्टार के फिर जगे शादी के अरमान। तलाक के 2 साल बाद घोड़ी चढ़ने को तैयार। 40 की उम्र में करना चाहता है दूसरी शादी। 5 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग संजोए सपने। कब और कहां लेंगे सात फेरे। सामने आई शादी की डेट ने मचाई हलचल। कौन है परिवार की होने वाली बहू? रंग जमाने को तैयार फिल्मी सितारे। इंडस्ट्री के गब्बर के घर अब जल्द ही बजने वाली हैं शहनाइयां।

लेकिन इससे पहले आप दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू करें। उससे पहले हम आपको बता दें कि यहां हम बॉलीवुड के गब्बर नहीं बल्कि क्रिकेट के गब्बर की बात कर रहे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। स्टार क्रिकेटर शिखर धवन को लेकर एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आ गई है। 40 साल की उम्र में हम सभी के चहेते शिखर धवन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इस बात का दावा हम नहीं बल्कि सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि शादी की डेट और वेन्यू का भी खुलासा हो गया है। तो पहले तो आपको बता दें कि

शिखर धवन पहली बीवी से तलाक के बाद सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। डेटिंग के कुछ वक्त बाद शिखर धवन अगले महीने यानी कि फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शानदार शादी की तैयारियां पहले से ही दिल्ली एनसीआर में शुरू हो चुकी है। इस हाई प्रोफाइल वेडिंग में फिल्मी जगत से लेकर क्रिकेट की दुनिया तक कई जानी मानी हस्तियां शामिल होने को एकदम तैयार हैं। एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि यह एक नई शुरुआत है। वह इसे शांत, खुशी और बहुत ज्यादा आभार के साथ देख रही हैं। बताया जा रहा है क्रिकेटर खुद अपने स्पेशल डे की सारी अरेंजमेंट्स देख रहे हैं। इ

स खबर के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस भी [संगीत] खुशी से झूम उठे हैं और जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कपल गोल लाइक शिखर और सोफी। एक और यूजर ने लिखा बधाई हो। एक और शख्स ने लिखा अच्छी बात है। उसने जो कुछ सहा है उसके बाद वह शांति और खुशी का हकदार है। वहीं अब फैंस भी शिखर और सोफी को दूल्हा दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शिखर और सोफी की प्रेम कहानी कुछ साल पहले दुबई में शुरू हुई थी। जहां एक मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

सोफी को पहली बार पब्लिकली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में शिखर के साथ देखा गया था। जिसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गई थी। सोफी ने IPL 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर का हौसला बढ़ाया था। शिखर धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी। जिनसे उनका 11 साल का बेटा जोरावर धवन है। पिछले कुछ सालों में कई मुश्किलों का सामना करने के बाद शिखर अब सोफी के साथ अपनी नई दुनिया बसाने जा रहे हैं।

Leave a Comment