इन दिनों क्रिकेट जगत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की दूसरी शादी खूब चर्चा बटोर रही है। शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। क्रिकेटर ने जनवरी में सोफी के साथ सगाई की थी। तो वहीं अब उनकी शादी के फंक्शनंस भी शुरू हो गए हैं। जब तक शिखर ने अपने संगीत की फोटो शेयर नहीं की थी तब तक किसी को शादी की भनक भी नहीं लगी। खबरें आ रही थी कि वह फरवरी में शादी करेंगे। लेकिन डेट नहीं आई थी।

लेकिन वहीं अब कपल की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और उन्होंने अब हाल ही में अपने मेहंदी सेरेमनी की फोटो Instagram पर शेयर की हैं। जी हां, सोफी शाइन ने मेहंदी लगते हुए अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस खास सेरेमनी में परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए। इस मौके पर कपल ने ट्रेडिशनल कपड़ों की जगह बेहद ही सिंपल और कैजुअल लुक चुरा जो घरेलू माहौल के साथ बिल्कुल फिट बैठ रहा था।

हाल ही में सोफी शाइन ने एक फोटो शेयर की जिसमें वह शायद अपने होने वाले पति शिखर धवन को देखते हुए नजर आ रही थी और हाथों पर लगी ताजा मेहंदी फ्लोंट कर रही थी। फोटो पर उन्होंने कैप्शन में लिखा वर्क इन प्रोग्रेस। इसके बाद उन्होंने अपने साथ कुछ और फोटोस भी शेयर की हैं। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि सोफी अपनी मेहंदी सेरेमनी पर ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की ट्राउज़ पहना है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का एक टॉप पहना है। वहीं शिखर धवन भी लोअर और टीशर्ट में नजर आए।उन्होंने भी अपने हाथ पर मेहंदी लगाई है जिसमें उन्होंने एक शिवलिंग बनवाया हुआ है। वहीं इससे एक दिन पहले सोफी शाइन और शिखर धवन ने अपने संगीत नाइट की फोटो शेयर की थी।
सोफी ने संगीत नाइट के लिए लहंगे में गोल्डन कलर चुना था जिसे उन्होंने शाही गहनों के साथ स्टाइल किया था। वहीं सोफी के लहंगे की डिटेलिंग की बात करें तो उनके गोल्डन बेस शेड वाले लहंगे को सुनहरे सीक्वेंस से सजाया गया था। वहीं बात करें शिखर धवन के लुक की तो उन्होंने स्टाइलिश शॉर्ट लेंथ शर्ट और कुर्ता पहना था।

