सिद्धू पाजी ने जीते जी कर दिया बंटवारा [संगीत] किसके नाम की अपनी करोड़ों की संपत्ति पोस्ट शेयर कर खुद खोले बड़े राज आखिर क्यों लिया नवजोत सिंह सिद्धू ने इतना बड़ा फैसला किसके हिस्से में क्या मिला खड़े हुए कई सारे सवाल जी हां पंजाब की राजनीति और क्रिकेट जगत से जुड़ा एक बड़ा नाम एक बार फिर सुर्खियों में है और वह नाम कोई और नहीं बल्कि नवजोत सिंह सिद्धू का है जिन्हें हम सिद्धू पाजी कहकर भी बुलाते हैं जो इस बार किसी पॉलिटिकल स्टेटमेंट के लिए नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पर्सनल लाइफ में एक ऐसा फैसला लिया है जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। बता दें कि उन्होंने अपनी करोड़ों की संपत्ति का बंटवारा जीते जी ही कर दिया है और अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर उनकी यह संपत्ति किसको मिल रही है और कितनी मिली है। तो चलिए बिना किसी देरी किए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं। दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ मिलकर यह बड़ा फैसला लिया है।
उन्होंने कहा मैंने माता पार्वती के आशीर्वाद से वह घर बनवाया था जो मैंने अमृतसर को दिए गए अपने वचन का सम्मान करने के लिए बनवाया था। लोगों ने कहा था कि चुनाव के बाद मैं प्रवासी पक्षी बन जाऊंगा। मैंने उन्हें आश्वासन दिया था कि मैं यहीं रहूंगा। सांसद के रूप में दो कार्यकाल पूरे होने के बाद भी वह वादा पूरा नहीं हुआ। नवरात्रि के एक दिन उन्होंने मुझे आगे बढ़ने का संकेत दिया। बिग बॉस के साथ स्टार टीवी के साथ हिंदी कमेंट्री और फिर कपिल शर्मा के शो तक मैंने 2012 में कदम रखा और उनकी कृपा से मई 2014 में इसे पूरा किया। राजनीति से एक पैसा भी नहीं केवल अपनी [संगीत] मेहनत की कमाई। करण को मेरे पिता द्वारा बनाया गया पुश्तदैनिक घर विरासत में मिलेगा और अमृतसर वाला घर राबिया को मिलेगा। आपको बता दें कि सिद्धू पाजी के फैसले के मुताबिक उनके बेटे करण सिद्धू को पटियाला में स्थित पुश्तैनी घर दिया गया है।
यह वही घर है जिसे उनके पिता ने बनवाया था। परिवार की विरासत अब सीधे बेटे के हाथों में सौंपी गई है। वहीं उनकी बेटी राबिया सिद्धू को अमृतसर का वो आलीशान घर मिला है जिसे खुद सिद्धू ने अपनी मेहनत से बनवाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घर करीब 49,500 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसकी कीमत करोड़ों में आकी जाती है। [संगीत] इस घर में स्विमिंग पूल, जिम, स्पा और एक भव्य मंदिर भी मौजूद है जो इसे और खास बनाता है। सिद्धू ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने इसे अमृतसर के लोगों के लिए किए गए वादे को निभाने [संगीत] के लिए बनवाया था। उनका कहना है कि उन्होंने राजनीति से नहीं बल्कि अपनी मेहनत से कमाए पैसों से यह सब हासिल किया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी साफ किया कि टीवी शोज़, क्रिकेट, कमेंट्री और अन्य कामों की कमाई से उन्होंने यह संपत्ति बनाई है। यानी इस फैसले के जरिए उन्होंने अपने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है।
सिद्धू पाजी का यह कदम सिर्फ एक प्रॉपर्टी बंटवारा नहीं बल्कि एक इमोशनल और जिम्मेदारी भरा फैसला भी माना जा रहा है। उन्होंने जीते जी अपने बच्चों के बीच सब कुछ साफ-साफ बांटकर एक मिसाल पेश की है। जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नवजोत सिंह की पत्नी को कैंसर हो गया था और इसी दौरान उन्होंने अपने बेटे करण की शादी कर दी थी। जिसके बाद उनकी पत्नी फिर से ठीक भी हो गई थी।
