शहनाज़ गिल को नहीं रहा शादी पर भरोसा! पल-पल यादों में रहते हैं सिद्धार्थ शुक्ला!

शादी नहीं करेंगी शहनाज गिल। पल-पल यादों में रहते हैं सिद्धार्थ शुक्ला। शादी की कमिटमेंट पर नहीं रहा भरोसा। जिंदगी भर के साथ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा। एक्ट्रेस का स्टेटमेंट सुन उड़ गए फैंस के होश। वजह जानकर दंग रह गए परिवार के लोग। पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज ग इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म एक कुड़ी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसमें शहनाज का काम बहुत पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की शानदार एक्टिंग की जमकर तारीफें हो रही हैं। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन में बिजी शहनाज गिल के इंटरव्यूज और स्टेटमेंट्स भी इंटरनेट पर खूब बस बना रहे हैं। खासकर उनका एक स्टेटमेंट कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस खासे मायूस नजर आ रहे हैं और इस बयान को सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

तो पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं शहनाज गिल अपने बेबाक और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच उन्होंने शादी पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि वह आज के समय में इसे जरूरी नहीं मानती। शहनाज ने कहा कि फिलहाल उनकी शादी करने की कोई इच्छा नहीं है लेकिन वह भविष्य में इसकी संभावना को पूरी तरह से नकार भी नहीं सकती। जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि क्या आज के समय में शादियां जरूरी है? इस पर शहनाज ने साफ तौर पर कहा शादी जरूरी नहीं है। अगर आपको शादी नहीं करनी है तो कोई बात नहीं।

लोग शादी करते हैं कोई बात नहीं। भले ही मुझे लगता है कि मैं शादी नहीं करूंगी लेकिन मैं यह भी नहीं कह सकती कि मैं कभी नहीं करूंगी। शहनाज इस बात को बहुत मानती हैं कि यह जिंदगी भर का सवाल है। वो कहती हैं आप अपने माता-पिता का घर छोड़ने के बाद अपनी पूरी जिंदगी एक लड़के को दे रहे हैं। आप उसके लिए सब कुछ कर रहे हैं। यह एक बड़ा फैसला है। आपको नहीं पता कि आपका साथी कौन होगा। तो देखते हैं क्या होता है।

वहीं शहनाज के इस बयान को उनके एक्स बॉयफ्रेंड दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज और सिद्धार्थ एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। लेकिन फिर 2 सितंबर 2021 को 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ का निधन हो गया था। जिसके चलते शहनाज टूट कर बिखर गई थी।

हाल ही में एक्ट्रेस अपनी पंजाबी फिल्म इक कुड़ी के प्रमोशन के लिए इंडियास गॉड टैलेंट में पहुंची हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वहां एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस ने उन्हें सिद्धार्थ की याद दिला दी। जिसके बाद वह रो पड़ी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बताते चले फराह खान के साथ बातचीत में भी शहनाज ने सिद्धार्थ के प्रति अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया था। उन्होंने खुद को एक पज़ेसिव इंसान बताया और कहा था कि वह उनके लिए काफी पज़ेसिव थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह सिद्धार्थ को लेकर काफी इमोशनल हैं।

Leave a Comment