बॉलीवुड के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि उनके पिता सुनील मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी शनिवार को ही उनका निधन हुआ। लेकिन जानकारी बाहर नहीं आई थी। सुनील मल्होत्रा ने दिल्ली में अंतिम सांस ली।
निधन की खबर मिलते ही सिद्धार्थ और उनकी पत्नी क्या आडवाणी दोनों ही तुरंत मुंबई से दिल्ली पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों अभी दिल्ली में ही परिवार के साथ हैं। दिल्ली में ही सुनील मल्होत्रा का अंतिम संस्कार किया गया। यह वक्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनके पूरे परिवार के लिए काफी मुश्किलों भरा है।
सिद्धार्थ और कार्यारा दोनों दुख की घड़ी में दिल्ली में परिवार के साथ हैं। सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी के पूर्व कप्तान थे। सिद्धार्थ उनके काफी क्लोज थे। उन्हें कई दफा सिद्धार्थ के साथ देखा गया था।
वह अपने बेटे की फिल्मों की स्क्रीनिंग में भी आते थे। साल 204 में जब सिद्धार्थ योद्धा के नाम से फिल्म लेकर आए थे तो उनके पिता उन्हें सपोर्ट करने उनकी फिल्म देखने स्क्रीनिंग में भी पहुंचे थे। हालांकि उस समय वो व्हीलचेयर पर दिखे। तभी सिद्धार्थ के फैंस उनके पिता को लेकर परेशान हो गए थे।
