एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जहनवी कपूर की अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मूवी रिलीज से पहले गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिड और जहनवी ने मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन कर बप्पा का आशीर्वाद लिया है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई में हर तरफ गणपति बप्पा मोर्या की गूंज सुनने को मिल रही है।
खासतौर पर हमेशा की तरह लाल बागछा राजा पर भगवान गणेश की विशालकाय प्रतिमा को स्थापित किया गया है। जिसके दर्शन के लिए सिनेमा जगत की तमाम हस्तियां पहुंच रही हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जहनवी कपूर भी अपनी अपकमिंग मूवी परम सुंदरी की रिलीज से पहले लाल बाग चार राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

इस मौके पर सिड जहानवी की लेटेस्ट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जहानवी कपूर गुरुवार को लालबाग झा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।

मुंबई के सभी गणेश पंडाल में लालबाग झा राजा की मान्यता काफी ज्यादा है। सिद्धार्थ और जानवी दोनों ही लालबाग झा राजा पंडाल परिसर में एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों ने मिलकर गणपति बप्पा के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया है।
