शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहली बार पहुंचकर देश को गौरवान्वित कर दिया है। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में 14 दिन बिताकर करीब 10 जुलाई को वापस पृथ्वी पर लौटने वाले हैं। लेकिन इसी बीच शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
इन तस्वीरों में अंतरिक्ष से धरती का बेहद खूबसूरत नजारा दिख रहा है। आईएसएस पहुंचने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सात खिड़कियों वाले कपोला मॉड्यूल से धरती के खूबसूरत नजारे का लुफ उठाते नजर आ रहे हैं। शुभांशु शुक्ला आईएसएस में से ही बाहर अंतरिक्ष के नजारों का फोटो खींचते हुए भी दिखाई दिए। भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर किया।

भारत सरकार ने इस पोस्ट में एक नोट भी शेयर किया है। सरकार ने लिखा कि अंतरिक्ष से धरती का नजारा शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के साथ खिड़कियों वाले कपोला मॉड्यूल से धरती का बेहद शानदार और पैनोरमिक व्यू को निहारते हुए आनंद ले रहे हैं।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष में एक सप्ताह पूरा हो चुका है। ऑर्बिट में सितारों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उनकी यह यात्रा बहुत ही अद्भुत रही है। शुभांशु शुक्ला की आईएसएस में ली गई तस्वीरें भारत में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

भारत के लोग शुभांशु शुक्ला की तस्वीरों को देखकर गर्व का अनुभव कर रहे हैं। फिलहाल आपको शुभांशु शुक्ला के द्वारा आईएसएस में ली गई तस्वीरें कैसी लगी?
