सुपरस्टार के निधन से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री 83 की उम्र में ली आखिरी सांस। चार दशकों तक सिनेमा पर किया राज। अचानक निधन से पसरा मातम। इस वजह से एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा। तो यहां हम बात कर रहे हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कोटा श्रीनिवास राव के बारे में। लगभग चार दशकों से अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों को एंटरटेन करने वाले दिग्गज एक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।
जी हां, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जिससे सभी को गहरा सदमा दे दिया है। बताते चले कि सीनियर एक्टर कोटा श्रीनिवास राव ने लंबी बीमारी के चलते आज यानी कि 13 जुलाई को आखिरी सांस ली। खबरों की मानें तो साउथ सुपरस्टार एक्टर ने आज सुबह 4:00 बजे अपने हैदराबाद स्थित घर पर 83 की उम्र में आखिरी सांस ली और दुनिया से अलविदा कह दिया।
गौर करने वाली बात है कि 83 की उम्र में आखिरी सांस लेने वाले श्रीनिवास राव ने अपनी पूरी जिंदगी थिएटर में बिताई और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। अब लंबे वक्त से बीमारी के चलते आखिरी सांस लेने वाले श्रीनिवास राव की मौत से ना सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। दुनिया से अलविदा ले चुके साउथ सुपरस्टार श्रीनिवास राव के बारे में बात करें तो बता दें कि उन्हें विलेन के रोल में खूब पसंद किया जाता था। विलेन के रोल से मशहूर हुए साउथ एक्टर कोटा
श्रीनिवास ने 700 से ज्यादा फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। बताते चले कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया और लिखा अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा में दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग चार दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिका अभी स्मरणीय रहेगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूर्णय क्षति है।
1999 में उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। बहरहाल जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि आखिरी सांस लेने से पहले बीमार चल रहे श्रीनिवास राव की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें दिवंगत एक्टर कोटा श्रीनिवास राव बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी हालत देखकर फैंस काफी परेशान भी हुए थे।
आप देख सकते हैं कि इन तस्वीरों में दिवंगत एक्टर के पैर में पट्टी बंधी हुई है और दूसरे पैर में चोट के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं। बहरहाल 83 की उम्र में आखिरी सांस लेकर साउथ सुपरस्टार श्रीनिवास राव सभी को छोड़कर अपने आखिरी सफर पर निकल गए हैं। जिसके बाद परिवार के साथ-साथ फैंस पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है।
