पसली में चोट और अंदरूनी ब्लीडिंग, हॉस्पिटल में एडमिट हैं श्रेयस अय्यर।

हॉस्पिटल में एडमिट हैं भारतीय क्रिकेटर श्रेयश अय्यर। पसली में चोट के कारण हुई इंटरनल ब्लीडिंग। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में हुए थे चोटिल। कैच लेने के दौरान लगी थी गंभीर चोट।

सिडनी के अस्पताल में भर्ती फैंस को सता रही क्रिकेटर की चिंता। खेल जगत से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेटर श्रेयश अय्यर आईसीयू में एडमिट हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें भारतीय वनडे टीम के वाइस कैप्टन श्रेयश अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में चोट लगने की वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हो गई है। जिसके चलते उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा।

रिपोर्ट्स की मानें तो एयर ने तीसरे वनडे में शनिवार 25 अक्टूबर को बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच लिया था। इस दौरान उनकी बाई पसली में चोट लग गई थी। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। फैंस और परिवार लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनके परिवार की बात करें तो श्रेयश अय्यर को मिलाकर परिवार में कुल चार लोग हैं। पिता का नाम संतोष अय्यर है और मां का नाम रोहिणी अय्यर है। श्रेयश की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम श्रेष्ठा अय्यर है। उनका परिवार मूल रूप से केरल के त्रिशूर का रहने वाला है। पेरेंट्स के पेशे की अगर बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता संतोष अय्यर एक बिजनेसमैन है और मां रोहिणी एक हाउसवाइफ हैं। कहा जाता है श्रेयश के पेरेंट्स ने उनके क्रिकेटर बनने में अहम भूमिका निभाई है। उनके पिता अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उन्हें क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाने लेकर जाते थे और उन्हें अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए हमेशा मोटिवेट करते थे।

वहीं श्रेयश अय्यर की छोटी बहन श्रेष्ठा अय्यर एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं। कहते हैं उनकी मां और बहन श्रेष्ठा ने भी उनका क्रिकेट करियर बनाने में बेहद सपोर्ट किया। उनकी फैमिली उनका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही है। वहीं श्रेयश अय्यर भारतीय वनडे टीम के वाइस कैप्टन हैं। उन्होंने हमेशा अपने परिवार को गर्व महसूस कराया है। लेकिन इस वक्त उनकी हालत बेहद गंभीर है। पूरे अय्यर परिवार में गम के बादल छा गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो क्रिकेटर पिछले कुछ दिनों से में हैं।

उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला और फिर उन्हें तुरंत भर्ती कराना पड़ा। कहा जा रहा है रिकवरी के आधार पर उन्हें 2 से 7 दिनों तक ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पूरी तरह से फिट होने में समय लगेगा और इस समय कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित टाइमलाइन बताना मुश्किल है। वहीं BCCI ने सोमवार को बताया कि में पता चला है कि उनकी पसलियों में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। वह ठीक हो रहे हैं।

Leave a Comment