प्रेग्नेंट एक्ट्रेस के साथ हुई हाथापाई। अफेयर की खबरों के बाद सरेआम हुई बेइज्जती। प्रोड्यूसर की सास ने किया हंगामा। बेटी का घर तोड़ने का लगाया आरोप। एक्ट्रेस को लेकर खोले बड़े राज। आज भी यह किस्सा कर देता है फैंस को हैरान। जब चोरी छुपे हड़बड़ी में एक्ट्रेस ने की थी मंदिर में शादी। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सुपरस्टार दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की। जी हां, श्रीदेवी।
कहा जाता है एक वक्त ऐसा था जब बोनी कपूर से अफेयर के चलते एक्ट्रेस के साथ मारपीट तक हो गई थी। अब आप सोच रहे होंगे कि किस में इतनी हिम्मत होगी जिसने श्रीदेवी पर हाथ उठाया हो। श्रीदेवी से जुड़े इस किस्से के बारे में सब कुछ बताते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दोनों की लव स्टोरी शुरू होने से पहले श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन हुआ करता था। लेकिन वक्त के साथ धीरे-धीरे सब कुछ खत्म होता चला गया।
बोनी और मिथुन एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। इसीलिए श्रीदेवी भी बोनी को अच्छे से जानती थी। दोनों एक दूसरे से काफी घुल मिलकर बात करते थे। कहते हैं मिथुन से ब्रेकअप के बाद श्रीदेवी अक्सर बोनी कपूर के साथ टाइम स्पेंड करती थी और उन्हें अपना हाले दर्द बयां किया करती थी।
इसी ब्रेकअप के चलते दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। इसी बीच श्रीदेवी और उनकी मां पर काफी कर्जा हो गया था। जिसको लेकर बोनी ने उनकी बहुत मदद भी की थी। जिसके बाद कहा जाता है श्रीदेवी उनसे बहुत इंप्रेस हो गई थी। और जब एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया था तो उस वक्त भी बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ पल-पल खड़े रहे और उनका सहारा बने। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों का रिलेशनशिप शुरू हो गया था। और जब श्रीदेवी की प्रेगनेंसी की खबरें मीडिया में आई और इस बारे में बोनी कपूर के घर परिवार में पता चला। बोनी की पत्नी मोना कपूर इस दौरान बहुत नाराज हो गई थी।
और पति के अफेयर की खबर से टूट कर बिखर गई थी। इसी बीच बोनी कपूर के एक फैमिली फंक्शन में श्रीदेवी भी मौजूद थी। इस फंक्शन में श्रीदेवी के साथ काफी बदसलूकी की गई। कहा जाता है इस पार्टी में बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की मां और अर्जुन कपूर की नानी शक्ति ने प्रेग्नेंट श्रीदेवी पर हाथ उठा दिया था।और सबके सामने उनकी बेइज्जती कर दी थी। जब यह तमाशा हो रहा था तो इस पार्टी में अनिल कपूर और सुनीता कपूर भी मौजूद थे। लेकिन इस दौरान श्रीदेवी को बचाने और उनका साथ देने के लिए परिवार का कोई सदस्य आगे नहीं आया। तभी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने श्रीदेवी को बचाया और वहां से लेकर चली गई। कहते हैं इसके बाद श्रीदेवी को अस्पताल ले जाया गया था।
वहीं बोनी ने इसी बीच एक बहुत बड़ा फैसला कर लिया था। बोनी ने श्रीदेवी से शादी करने का फैसला कर लिया था। जिसके बाद 1996 में बोनी कपूर और श्रीदेवी दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। बता दें बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियां हैं। जानवी कपूर और खुशी कपूर। पहली पत्नी मोना कपूर से भी बोनी कपूर को दो बच्चे हैं। अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर।
