मुंह छुपाते फिरे क्रिकेटर शिवम दुबे! क्यों आई पहचान छिपाने की नौबत? मुस्मिल बीवी ने बोला बड़ा झूठ!

ट्रेन में मुंह छुपाते फिरे मशहूर क्रिकेटर शिवम दुबे। मुस्लिम बीवी ने बोला टीटी से बहुत बड़ा झूठ। क्यों आई नाम पहचान छुपाने की नौबत? वर्ल्ड चैंपियन की इस हरकत ने चौंकाया। हक्के-बक्के रह गए फैंस। जश्न के बीच सुर्खियों में आया मशहूर क्रिकेटर। T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद क्रिकेटर शिवम दुबे सोशल मीडिया पर अपनी एक हरकत की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।

वो ट्रेन में अपना मुंह छुपाते फिर रहे थे। अपने चैंपियन होने की पहचान छुपाते फिर रहे थे। यहां तक कि उनकी पत्नी अंजुम खान ने शिवम के नाम और पहचान को लेकर ट्रेन के टीटी से झूठ बोला। आखिर चल क्या रहा है? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। मिली जानकारी के अनुसार T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन चौके और दो जड़कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाने वाले शिवम दुबे को मुंबई जाने के लिए फ्लाइट नहीं मिली। तो उन्होंने जो रास्ता चुना उस फैसले ने फैंस को चौंका दिया।

सोमवार 9 मार्च की सुबह जब पूरा देश जीत के जश्न में डूबा हुआ था। शिवम दुबे अपनी पत्नी अंजुम खान और एक दोस्त के साथ अहमदाबाद मुंबई सयाजी एक्सप्रेस के एसी थ्री टायर कोच में सफर कर रहे थे। जी हां, दरअसल मुंबई की सभी फ्लाइट्स फुल होने के कारण दुबे ने ट्रेन से जाने का फैसला किया क्योंकि उन्हें अपने 4 साल के बेटे अयान और 2 साल की बेटी महश से मिलने की जल्दी थी। अपनी पहचान छिपाने के लिए दुबे ने टोपी, मास्क और फुल स्लीव टीशर्ट पहन रखी थी। वहीं जब ट्रेन के रवाना होने से महज 5 मिनट पहले कोच में दाखिल हुए तब शुरू हुआ असली ड्रामा जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

ट्रेन के अंदर अपनी ऊपर वाली बर्थ पर ब्राउन कलर के रेलवे कंबल में छुपे क्रिकेटर के लिए सबसे मुश्किल भरा पल तब आया जब टिकट चेकर वहां पहुंच गया। नाम देखते ही टीटीईटी ने पूछा शिवम दुबे वो कौन है क्रिकेटर? इस पर उनकी पत्नी अंजुम ने बड़ी चतुराई से जवाब दिया नहीं वो यहां कहां से आएंगे? टीटीई आगे बढ़ गया और इस तरह वर्ल्ड चैंपियन पहचाने जाने और लोगों की भीड़ के खतरे से बच गया। क्रिकेटर ने बताया कि वह पूरे 8 घंटे की यात्रा के दौरान ऊपर वाली बर्थ पर दुबके रहे ताकि भीड़ उन्हें घेर ना ले। दरअसल दिन के उजाले में मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर उतरना भी क्रिकेटर के लिए बड़ी चुनौती थी।

उन्हें डर था कि वहां फैंस उन्हें पहचान लेंगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस को भी तब हैरानी हुई जब उन्हें पता चला कि वर्ल्ड कप का हीरो फ्लाइट से नहीं बल्कि ट्रेन से आ रहा है।

पुलिस सुरक्षा के बीच शिवम दुबे सुरक्षित रूप से स्टेशन से बाहर निकले और अपने घर पहुंच गए। अब जैसे ही यह किस्सा फैंस के सामने आया, वह हैरान होने के साथ-साथ क्रिकेटर की हिम्मत की भी दाद दे रहे हैं। साथ ही उनकी पत्नी की भी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने भी पूरी सिचुएशन बहुत अच्छे और समझदारी से हैंडल की।

Leave a Comment