रश्मिका से 16 साल छोटी हैं शिमन, विजय की साली निभाएगी जूता चुराई की रस्म।

दीदी की शादी में जूता चुराएंगी रश्मिका की छोटी बहन। विजय देवरकोंडा की 14 साल की साली है बेहद क्यूट। दुल्हन बनने वाली रश्मिका से 16 साल छोटी है श्रीमन मंदाना। छोटी बहन की मां की तरह लाड लड़ाती हैं रश्मिका मंदाना। तो जीजू विजय भी श्रीमन पर छिड़कते हैं जान। जी हां, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के शुभ विवाह में 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है और 26 फरवरी के ही शुभ मुहूर्त में अग्नि को साक्षी मानकर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सात जन्मों के लिए एक दूसरे का हाथ थामने वाले हैं।

वेल आपको पहले ही रश्मिका विजय की शादी से जुड़ी कई जानकारी दे चुका है। शादी के वेन्यू की झलक से लेकर आने वाले मेहमानों की लिस्ट के साथ-साथ शादी का हर बड़ा अपडेट आप तक हम पहुंचा रहे हैं। तो इस खास रिपोर्ट में हम आपको रूबरू कराएंगे विजय देवरगोंडा की 14 साल की बेहद प्यारी और क्यूट साली साहिबा शिमन मंदाना से। यहां होने वाली दुल्हनिया रश्मिका मंदाना से उनकी छोटी बहन एकद साल नहीं बल्कि पूरे 16 साल छोटी हैं और ना सिर्फ दिखने में बेहद प्यारी और मासूम है बल्कि अपनी बड़ी दीदी की कार्बन कॉपी भी हैं।

तो कौन है विजय की साली साहिबा श्रीमन मंदाना? आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि 14 साल के सिमन मंदाना लाइमलाइट से दूर रहती हैं। लेकिन अपनी बड़ी बहन रश्मिका के दिल के बेहद करीब है और 14 साल के सिमन के लिए दुल्हन बनने की तैयारी करने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मां समान है। जी हां, तो दीदी की शादी के लिए शिमन मंदाना उदयपुर पहुंच गई हैं और बहन की शादी में धमाल मचाने के लिए भी तैयार होंगी।

तो वहीं 14 साल के श्रीमन अपने जीजू यानी कि विजय देवरकोंडा की जूता चुराई रस्म को करने के लिए भी बेहद एक्साइटेड होंगी और जूता चुराई के बदले में अपने करोड़पति जीजा से लाखों की रकम की भी डिमांड करेंगी और यह देखना सभी के लिए खास होगा कि विजय अपनी इकलौती साली साहिबा को जूता चुराई की रस्म में क्या स्पेशल और खास तोहफा देते हैं। तो वहीं जहां एक तरफ उदयपुर में रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां कर रही हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक इंटरव्यू भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी छोटी बहन के बारे में बात करते हुए यह बताती हुई नजर आ रही हैं कि वह अपने ऑफ डे पर अक्सर रो पड़ती हैं क्योंकि वह अपनी बहन श्रीमन मंदाना के साथ वक्त नहीं बिता पाती।

इसी के साथ बड़ी बहन रश्मिका की शादी के लिए उदयपुर पहुंची शिमन को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि 14 साल के शिमन भी अपनी बहन की तरह बेहद ही स्वीट और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वेल, भले ही रश्मिका अपने काम के चलते छोटी बहन के साथ ज्यादा वक्त ना बिता पाती हो, लेकिन अपनी छोटी बहन के साथ रश्मिका की कई खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें इस वक्त लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

वेल ब्राइड टू बी रश्मिका की बहन ना सिर्फ दिखने में रश्मिका मंदाना की कारन कॉपी लगती हैं बल्कि क्यूटनेस के मामले में भी एक्ट्रेस से जरा कम नहीं है। बहरहाल अब रश्मिका मंदाना के ब्राइडल लुक को देखने के साथ-साथ एक्ट्रेस की छोटी बहन को देखने का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment