टेक्नो आर्टिस्ट’ पर आया शिल्पा की बहन का दिल,कौन है दीपेश शर्मा ?

ना एक्टर और ना ही डायरेक्टर बल्कि इस शख्स को डेट कर रही हैं शिमिता शेट्टी। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों ने मचाई हलचल। 47 की उम्र में प्यार को दिया दूसरा मौका। करोड़पति स्टार पर आया दिल। ब्रेकअप के 4 साल बाद हुई मिस्ट्री मैन की एंट्री। कौन है शिल्पा का होने वाला जीजा? संजय दत्त संग भी कर चुका है काम। बॉलीवुड की शरारा गर्ल यानी कि शिमिता शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं।

लेकिन इस बार वजह ना ही फिल्म है और ना ही कोई नया गाना बल्कि वजह है एक्ट्रेस की लाइफ में हुई मिस्ट्री मैन की एंट्री। 47 की उम्र में शिमिता की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है। सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों ने ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है कि हर कोई सोच में पड़ गया कि आखिर यह शख्स है कौन? अब इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि शिमिता प्यार के मामले में कुछ खास लकी नहीं रही हैं। अब ऐसे में इस शख्स की एंट्री ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। दरअसल 2 फरवरी को शिमिता ने अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ मिलकर धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। इन्हीं फोटो में एक शख्स ऐसा रहा जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

तो बिना किसी देर के आपको बता दें कि वह मिस्ट्री मैन और कोई नहीं बल्कि डीजे और प्रोड्यूसर दीपेश शर्मा हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस ने भी अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। उनकी दिलचस्पी दीपेश के बारे में जानने के लिए और भी ज्यादा बढ़ गई है। तो चलिए आपको शिल्पा शेट्टी के होने वाले जीजा से रूबरू करवाते हैं। बता दें आपको कि दीपेश शर्मा एक टेक्नो म्यूजिक आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। दीपेश मुंबई के मशहूर नाइट लाइफ स्पॉट्स मिलाग्रो और द कॉकटेल रूम के कोफाउंडर हैं। बिजनेस और क्रिएटिविटी के साथ-साथ उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी खास जगह बनाई है। म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी पहचान टेक्नो म्यूजिक के बड़े नाम के तौर पर है और कई इंटरनेशनल इवेंट्स में भी वह परफॉर्म कर चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त से काफी अच्छी दोस्ती है जिसकी झलक उनकी तस्वीरों में अक्सर देखने को मिलती है।

हालांकि अभी तक शमिता या दीपेश में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही हैं। अब इन्हीं खबरों के बीच एक्ट्रेस की पास्ट लाइफ भी चर्चा में आ गई है। शिमिता शेट्टी ने नेशनल टेलीविज़न पर खुलासा करते हुए बताया था कि उनके पहले प्यार का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने बिग बॉस के दौरान बताया कि इस समय वह महज 18 साल की थी।

बता दें शमिता का नाम कई मशहूर हीरोस के साथ भी जुड़ चुका है। बिग बॉस 15 के दौरान एक्ट्रेस का नाम राकेश बापट के साथ जुड़ा। यहां तक कि दोनों की सगाई की खबरें भी उड़ने लगी और कहा जाने लगा कि दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन फिर दोनों ने अचानक अलग होने का ऐलान कर दिया।

इसके बाद उनका नाम आमिर अली के साथ भी जोड़ा गया था। आमिर और शिमिता का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आमिर शमिता को पार्टी के बाहर किस करते दिखे थे। लेकिन शमिता और आमिर ने यह साफ किया कि वह दोनों सिर्फ दोस्त हैं।

Leave a Comment