हाल ही में सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यह वीडियो बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बेंगलुरु में स्थित पप का है। जिसमें बिग बॉस फेम सत्य नायडू स्टाफ के लोगों से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सत्य काफी ज्यादा नशे में थे।
लड़ाई का कारण स्टाफ की बदतमीजी है। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि वहां लोगों को मामला शांत करने के लिए आना पड़ा। पहले आप भी देखें यह वीडियो। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि धक्कामुक्की और लड़ाई भी होते नजर आ रही है।
मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक को इसमें शामिल होना पड़ा। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। न्यूज़ कर्नाटक से बातचीत में सत्य नायडू ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया भी सामने रखी है। उन्होंने कहा कि बिलिंग करने के दौरान गलतफहमी की वजह से बहस हुई थी। उनके मुताबिक किसी तरह की हाथापाई नहीं हुई थी।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर इस घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
