राज कुंद्रा से शादी के बाद शिल्पा शेट्टी का जीवन जैसे चर्चा का विषय ही बन गया है। आए दिन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा किसी ना किसी घोटाले में फसे होते है।
हाल ही में दीपक कोठारी नामक व्यक्ति ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ के धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया था। अब इसी मामले में एक्ट्रेस की मुश्किल बढ़ती जा रही है।
दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट से शिल्पा शेट्टी को बिना जांच के देश के बाहर न जाने का आदेश दिया गया था।जिसके बाद शिल्पा की मुसीबत बढ़ गई है। उन्होंने पिछले महीने की सारी ट्रिप कैंसल कर दी थी लेकिन अक्टूबर में कोलंबो जाने के लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी रखी थी हालांकि वो नामंजूर की गई है।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी के वकील ने कोर्ट में कहा कि शिल्पा शेट्टी को यूट्यूब के एक इवेंट के लिए कोलंबो जाना है. यह इवेंट 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक है.
जिसके उत्तर में कोर्ट ने कहा ‘उनके पास कोई इनविटेशन है इसपर शिल्पा के वकील ने कहा जब तक यात्रा करने की इजाजत नही मिल जाती तब तक इनविटेशन नही मिलेगा सिर्फ फ़ोन पर बातचीत हुई है. इसपर कोर्ट ने कहा कि पहले धोखाधड़ी के आरोप की 60 करोड़ दीजिए फिर इसपर विचार किया जाएगा.
बता दें अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को रखी गई है
