शिल्पा शेट्टी को तगड़ा झटका,पहले परिवार में निधन अब करोड़ों का नुकसान।

शिल्पा शेट्टी ने फिर सुनाई बुरी खबर। पहले परिवार में हुआ करीबी का निधन। फिर मिसेज कुंद्रा के घर में नहीं हो पाया बप्पा का आगमन। अब ड्रीम प्रोजेक्ट का बंद होने जा रहा है शटर। तो सोशल मीडिया पर राज की बीवी ने दुख किया शेयर। बॉलीवुड की फिटनेस ब्यूटी और मल्टीमिलेनियर बिजनेस वुमेन शिल्पा शेट्टी अब भले ही फिल्मों से दूरी बनाए रखती हैं लेकिन खबरों से दूर शिल्पा बिल्कुल नहीं रहती हैं।

इन दिनों डांस रियलिटी शो सुपर डांसर के पांचवें सीजन को जज कर रही शिल्पा ने अब अपने फैंस के साथ एक ऐसी खबर शेयर की है जिसने हर किसी को दंग कर दिया है। शिल्पा के फेमस रेस्टोरेंट बेस्ट बांद्रा पर ताला जड़ने जा रहा है। जी हां, शिल्पा शेट्टी के पॉपुलर रेस्टोरेंट बेस्ट का शटर अब परमानेंटली बंद हो रहा है।

जैसा कि सब जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बिजनेस वूमेन भी हैं। शिल्पा के बिजनेस वेंचर्स की लिस्ट में उनका रेस्टोरेंट ब्रांड पेस्टियन भी आता है। शिल्पा बेस्ट रेस्टोरेंट की कोओनर हैं। शिल्पा अपने इस रेस्टोरेंट्स की कई चेन अब तक मुंबई समेत देश के अलग-अलग शहरों में खोल चुकी हैं। जिनके जरिए वह तगड़ी कमाई करती हैं।

लेकिन अफसोस अब शिल्पा के पॉपुलर रेस्टोरेंट बेस्टियन की बांद्रा वाली ब्रांच अपने सभी फूड लवर्स को अलविदा कहने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद शिल्पा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है। अपने पोस्ट में शिल्पा ने लिखा है कि इस गुरुवार को एक युग का अंत हो रहा है क्योंकि हम मुंबई के मोस्ट आइकॉनिक स्थलों में से एक बेस्ट बांद्रा को विदाई दे रहे हैं। एक ऐसा स्थल जिसने हमें अनगिनत यादें, अविस्मरणीय रातें और मोमेंट्स दिए। जिन्होंने शहर की नाइट लाइफ को शेप दी। अब अपना अंतिम प्रणाम कर रहा है। अपने पोस्ट में शिल्पा ने यह जानकारी भी दी है कि भले ही बेस्टियन की बांद्रा वाली ब्रांच बंद होने जा रही है, लेकिन दादर स्थित बेस्ट एट द टॉप का फंक्शन सुचारू रूप से जारी रहेगा। बता दें कि मुंबई में बैस्टियन की दूसरी ब्रांच है जिसका शटर बंद होने जा रहा है। इससे पहले शिल्पा का वरली स्थित रेस्टोरेंट 2 साल पहले यानी कि साल 2023 में बंद कर दिया गया था। उस वक्त शिल्पा ने अपने सभी करीबियों और दोस्तों को एक फेयरवेल डिनर भी अपने रेस्टोरेंट में होस्ट किया था।

आपको बता दें कि बांद्रा स्थित वेस्टन रेस्टोरेंट मुंबई के मोस्ट पॉपुलर रेस्टोरेंट्स में से एक रहा है। यह रेस्टोरेंट एग्जोटिक फूड के साथ ही अपने लेविश इंटीरियर की वजह से भी लोगों के बीच खासा पॉपुलर था। खासतौर से बॉलीवुड सेलिब्स यहां अक्सर पार्टीज और डिनर करने पहुंचते थे। लेकिन अब बेस्टियन का यह सफर थमने वाला है।

जानकारी के लिए बता दें कि वो तो देश भर में शिल्पा के छह रेस्टोरेंट्स हैं। लेकिन बेस्ट बांद्रा उनके दिल के बेहद करीब रहा। क्योंकि हॉस्पिटिटी बिजनेस में शिल्पा के सफर की शुरुआत साल 2019 में बेस्टियन बांद्रा के जरिए ही हुई थी। एक इंटरव्यू में खुद शिल्पा ने इसका खुलासा किया था। तब शिल्पा ने बताया था कि वह अक्सर राज के साथ बांद्रा में बेस्टियन जाते थे। वो बेस्ट के मालिक रंजीत बिंद्रा को पहले से जानते थे।

उन दिनों रंजीत अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर की तलाश कर रहे थे। ऐसे में राज और शिल्पा ने बेस्ट चेन के मालिक रंजीत बिंद्रा के साथ हाथ मिलाया और बेस्ट चेन रेस्टोरेंट्स के एक के बाद एक कई आउटलेट्स खोले। हालांकि जहां से फूड बिजनेस में शिल्पा का सफर शुरू हुआ था। अब उसी रेस्टोरेंट का सफर थमने जा रहा है।

Leave a Comment