48 साल की फेमस एक्ट्रेस ने छोड़ी टीवी इंडस्ट्री। गांव में खेती कर गुजारा कर रही अंगूरी भाभी। बिग बॉस 11 की विनर ने की शादी से तौबा। ना पति, ना बच्चा ना परिवार अकेले जीवन जीने का किया फैसला। करीबी दोस्त ने बताई ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ने की वजह। एक और मशहूर बेहतरीन एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी है। एक्टिंग की जगह अब वो खेतीबाड़ी कर रही हैं। मुंबई छोड़ के महाराष्ट्र के एक गांव कर्जत में जिंदगी बसर कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपना सक्सेसफुल करियर तो छोड़ा ही साथ के साथ शादी, बच्चा और पति से भी तौबा कर ली है। उन्होंने अपनी जिंदगी अकेले गुजारने का फैसला कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं और उन्होंने ऐसा क्यों किया? हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 11 की विनर टीवी की अंगूरी भाभी रही 48 साल की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की। जी हां, शिल्पा।
उनका नाम सुनकर शायद आप भी चौंक गए होंगे कि अपना टीवी का इतना सक्सेसफुल करियर छोड़कर वो गांव में क्यों बस गई हैं और खेती क्यों कर रही हैं? तो सारा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल बिग बॉस 11 के बाद अर्शी खान और शिल्पा शिंद अच्छी सहेलियां बन गई। एक दूसरे का सुख-दुख बांटना और मुश्किल वक्त में एक दूसरे का खूब साथ दिया।
शिल्पा इस वक्त कहां हैं, क्या कर रही हैं, अर्शी को हर बात की खबर है। अपने हालिया इंटरव्यू में अर्शी ने शिल्पा को लेकर कई खुलासे किए जिसे सुनने के बाद शिल्पा के फैंस के होश उड़ गए। दरअसल मुंबई की मोह माया छोड़कर एक्ट्रेस एक छोटे से गांव में बस गई है और खेती कर अपना गुजारा कर रही है। जी हां ये एकदम सच है।
अर्शी ने अपने इंटरव्यू में शिल्पा को लेकर कहा शिल्पा मुंबई छोड़कर कर्जत चली गई है। वह वहां खेती कर रही हैं। शिल्पा ने खुद अर्शी को बताया मैं किसान बन गई हूं। खेती कर रही हूं। वहीं जब अर्शी से शिल्पा की शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो शादी नहीं करना चाहती हैं। शांति से अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। अर्शी ने कहा मैंने उसे बहुत बार बोला है कि जल्दी से दुल्हन बन जाए लेकिन पता नहीं क्या है। सभी चाहते हैं वो शादी कर लें। जब अर्शी से यह पूछा गया कि क्या वो प्यार में है? क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कभी नहीं। फोन उनका एक कोने में पड़ा रहता है।
मुझे तो नहीं लगता कि उसका कोई बॉयफ्रेंड या प्यार है। इन सब बातों से आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भी क्या हो गया कि एक्ट्रेस ने शादी और प्यार से तौबा कर ली है तो इसका जवाब भी अर्शी ने दे दिया है। अर्शी ने कहा मुझे ऐसा लगता है शायद उनका इंडस्ट्री के अंदर इतना अच्छा एक्सपीरियंस नहीं रहा है।
ऐसा लगता है कि लोगों ने उनको बहुत धोखे दिए हैं। वहीं आपको बता दें शिल्पा शिंद की टीवी एक्टर रोमित राज के साथ सगाई हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे। वहीं इससे पहले शिल्पा शिंद का नाम राहिल आजम के साथ भी जुड़ा था। उन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक नहीं चला। कुछ दिन साथ रहने के बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे।
