कौन हैं शिखर धवन की मंगेतर ? आयरिश गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की तस्वीरें वायरल।

दूसरी शादी करेंगे शिखर धवन। सात समंदर पार मिली ड्रीम गर्ल। सगाई की तस्वीरों ने बनाया खूब बस। लग गया बधाइयों का तांता। 2 साल पहले हुआ था पहली बीवी से तलाक। सोफी ने फिर रोशन की शिखर की जिंदगी। कौन है क्रिकेटर की आयरिश मंगेतर?

कॉर्पोरेट मॉडलिंग सभी में आजमा चुकी है हाथ। गुलाबों से बना दिल, हाथों में हाथ और रिंग फिंगर पर हीरे की अंगूठी। इस खूबसूरत अंदाज में क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को शादी के लिए प्रपोज किया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने 12 जनवरी को अपने Instagram अकाउंट पर पोस्ट की है। जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस पोस्ट में उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा था जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। मुस्कुराहटों से शुरू होकर सपनों तक का सफर। हमारी सगाई पर मिले प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया। क्योंकि अब हम हमेशा के लिए एक दूसरे का साथ चुन रहे हैं। शिखर और सोफिया। जी हां, क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर दूल्हा बनने वाले हैं। पहली पत्नी आयशा से तलाक के 2 साल बाद वो दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और आयरिश मॉडल सोफी शाइन से इंगेजमेंट कर ली है। इस खबर को क्रिकेटर ने खुद शेयर किया है।

जिसके चलते फैंस के बीच खुशियों का माहौल है। इसी बीच शिखर की मंगेतर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है कि वह कौन है, क्या करती हैं और दोनों की मुलाकात कैसे हुई। तो चलिए बिना किसी देरी आपको बताते हैं कौन है सोफी शाइन। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोफी शाइन एक आरिश प्रोडक्ट कंसलटेंट हैं जिनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड काफी मजबूत है। उन्होंने लाइमरिक इंस्टट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। वहीं उन्होंने कैसल ट्रॉय कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। बता दें उन्होंने यूएई में नॉर्दन ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम किया है। यहां तक कि मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया है। फिलहाल वो शिखर धवन की द वन स्पोर्ट्स कंपनी की सीईओ हैं। बता दें सोफी और शिखर पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। जहां क्रिकेटर को सोफी देखते ही पसंद आ गई थी। तो चलिए आपको इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में थोड़ा बता देते हैं। इस कपल की कहानी कैमरों से दूर शुरू हुई।

कहते हैं दोनों पहली बार दुबई के एक रेस्टोरेंट में मिले थे। और जब सोफी को 2024 में पंजाब किंग्स के मैचों और बाद में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखा गया तो अफवाहएं जरूर उड़ी लेकिन फिर भी उन्होंने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। बता दें जून 2025 में सोफी ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी।

तब से उन्होंने मजेदार रील्स और दिल को छू लेने वाली पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी की झलक शेयर की है। बताते चले शिखर धवन की पहली शादी साल 2012 में आयशा मुखर्जी से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है जोरावर लेकिन साल 2021 के दौरान उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था। जिसके बाद साल 2023 में दोनों का तलाक कंफर्म हो गया था और अब शिखर सोफी के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं

Leave a Comment