यूबर के सपने में आई शेफाली जरीवाला। पराग की बीवी ने आखिरी इच्छा का किया खुलासा। वीडियो बनाकर इन्फ्लुएंसरर ने बताया कांटा लगा गर्ल की अधूरी इच्छा। वायरल वीडियो देख लोगों ने शुरू किए तरह-तरह के दावे। बड़े पर्दे की कांटा लगा गर्ल उर्फ शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं है।
42 की उम्र में हार्ट अटैक के चलते आखिरी सांस लेने वाली शेफाली की निधन से परिवार के साथ-साथ लाखों फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। 27 जून को बेवक़ मौत को गले लगाकर दुनिया से अलविदा लेने वाली शेफाली जरीवाला की मौत के चंद दिन बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर और यूबर यह दावा करती नजर आ रही है कि दिवंगत शेफाली उनके सपने में आई थी और अपनी आखिरी इच्छा का खुलासा भी किया था।
वायरल वीडियो से निकाली गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यह महिला दिवंगत शेफाली को लेकर एक अजीब दावा करती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में यह लेडी इन्फ्लुएंसरर यह कहती नजर आ रही हैं कि शेफाली जरीवाला उनके सपने में आई थी। गौर करने वाली बात है कि शेफाली और इस लेडी इन्फ्लुएंसरर का दूर-दूर तक कोई भी कनेक्शन नहीं है। इतना ही नहीं वायरल हो रही वीडियो में यह महिला यह भी कह रही है कि इस वीडियो के जरिए वो व्यूज नहीं बटोरना चाहती। बस वीडियो बनाने का मकसद है शेफाली जरीवाला की आखिरी इच्छा को उनके पति पराग त्यागी तक पहुंचाना। बता दें कि वीडियो में यह महिला कह रही है शेफाली जरीवाला बप्पा को घर लाना चाहती हैं और उनका भव्य स्वागत करना चाहती है। सबसे पहले मैं इस वीडियो को देखने वाले सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि कृपया इसके बारे में कुछ भी नेगेटिव कमेंट ना करें। उनके निधन से अभी भी लोग सदमे में हैं। आज सुबह शेफाली मेरे सपने में आई। शायद इसलिए कि मैं पिछले कुछ दिनों से उनकी मौत के बारे में कुछ ज्यादा सोच रही थी। शायद यही कारण है कि वह मेरे सपनों में आई और मुझे नहीं पता कि यह चीजें कैसे काम करती हैं या इनका क्या संबंध है। सच कहूं तो मैं ऐसी चीजों पर ज्यादा विश्वास नहीं करती हूं।
इतना ही नहीं आगे यह लेडी इन्फ्लुएंसरर अपनी वायरल वीडियो में यह भी कहती नजर आ रही हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि यह मैसेज उनके पति पराग तक पहुंचना जरूरी है। वो बप्पा का स्वागत धूमधाम से करना चाहती हैं। वो गणेश जी को घर लाना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि सब कुछ अच्छे और सही तरीके से हो। यही उसकी आखिरी इच्छा है। यही उन्होंने मुझे सपने में बताया था। अगर आप इस पर विश्वास करते हैं तो ठीक है। लेकिन मैं किसी की मौत पर कोई भी व्यूज नहीं चाहती। वेल आगे अपनी बात को कंटिन्यू करते हुए इस लेडी इन्फ्लुएंसरर ने यह भी बताया कि जब से मैंने यह सपना देखा मैं ना तो सो पा रही हूं और ना ही ठीक से सोच पा रही हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि वो मेरे सपने में क्यों आई। मेरा उनसे कोई संबंध भी नहीं है।
उनके निधन के बाद मैंने दो वीडियो जरूर बनाए थे क्योंकि मैं बहुत सदमे में थी। शायद इसलिए वह मेरे सपने में आई। उनके हाथों में गणेश जी थे और गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाना चाहती थी। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया इसे गलत तरीके से ना लें। तो सुना अब इसी महिला का दावा तेजी से इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है। जिसे सुनने के बाद इंटरनेट यूज़र्स का कहना है कि यह महिला सिर्फ फेम और व्यूज पाने के लिए यह वीडियो बना रही है।
तो वहीं कुछ लोग इस महिला की बात को सच भी मान रहे हैं और इसे जेन्युइन भी बताते नजर आ रहे हैं। वेल, देखना होगा कि इस लेडी का यह मैसेज कब तक दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी तक पहुंचता है और वह इस पर कैसे और क्या रिएक्ट करते हैं।
