बिग बॉस के जो कंटेस्टेंट मर चुके हैं उन सब की निधन में एक बात कॉमन है। मरने वाले यह सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ जुड़े हुए थे। इन सब की निधन के कारण भी एक जैसे ही हैं। क्या बिग बॉस में जाना वाकई अपशगुन होता है? क्यों इसमें जाने वाले लोग साल दर साल अपनी जान खो रहे हैं? क्यों यह शो एक कब्रगाह बनता जा रहा है? क्या है इसके पीछे की थ्योरी? बिग बॉस का पहला सीजन 3 नवंबर 2006 को सोनी टीवी पर शुरू हुआ था। यह डच रियलिटी शो बिग ब्रदर की कॉपी था।
बिग बॉस का पहला सीजन ही इतना जबरदस्त हिट हुआ कि 3 महीने तक इस शो को खींचा गया। इसके बाद एक के बाद एक सीजन आते गए और फिर यह शो टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा शो बन गया। शो को हिट कराने के लिए मेकर्स ने कई हथकंडे अपनाए। कभी वो शो में कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटीज को लाए तो कभी शो को अखाड़ा बना दिया गया। कंटेस्टेंट के बीच तू तू मैंमै ने इसे रातोंरात सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो बना दिया। शो की पॉपुलरिटी तब और बढ़ गई जब इसका हिस्सा सलमान खान बने। अब बिग बॉस का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है।
लेकिन यह शो सिर्फ पॉपुलरिटी ही नहीं देता बल्कि लोगों की जान भी ले लेता है। कई लोगों का मानना है कि बिग बॉस का घर एक शापित घर है। बिग बॉस को पहला झटका तब लगा जब सीजन 7 में भाग लेने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपनी जान दे दी। प्रत्युषा सिर्फ 24 साल की थी। इसके बाद 2 फरवरी 2021 में बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का कोविड के चलते निधन हो गया और फिर आया वो मनहूस दिन जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। वो सिर्फ 40 साल के थे। वो बिग बॉस सीजन 13 के विनर और इतिहास के सबसे मशहूर कंटेस्टेंट बने। इसके बाद बारी आई बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट की।
2023 को सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वो भी सिर्फ 42 साल की थी और इस साल 27 जून को अचानक शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के चलते 42 साल की उम्र में उनकी जान चली गई। हैरानी की बात यह है कि यह सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ जुड़े हुए थे। प्रत्युषा ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बालिका वधू में काम किया था और दोनों अच्छे दोस्त थे तो शेफाली और सिद्धार्थ शुक्ला ने एक दूसरे को डेट किया था। कहने का मतलब यह है कि सबका आपस में एक कनेक्शन था।
लेकिन और भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि स्वामी ओम को छोड़कर इन सबकी निधन में चार नंबर कॉमन है। जिस वक्त प्रत्युषा की निधन हुई वो 24 साल की थी। सोनाली की मौत हुई तो वह 42 साल की थी। सिद्धार्थ की उम्र भी 40 साल थी और शेफाली की उम्र भी 42 साल थी। इन सब में चार नंबर कॉमन है। ये कोइंसिडेंस है या कुछ और इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
